Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया : होली मनाने घर लौट रहे सिपाही की सड़क हादसे में मौत, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Published on: March 6, 2026
Deoria Returning home to celebrate Holi
द  देवरिया न्यूज़,तरकुलवा : गोरखपुर के एडीजी कार्यालय में रिजर्व ड्यूटी पूरी कर होली मनाने घर लौट रहे एक कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा बुधवार दोपहर माड़ापार के पास हुआ। मृतक की पहचान तरकुलवा थाना क्षेत्र के ग्राम सोहनरिया के चिउटहा टोला निवासी विवेक सिंह (26) के रूप में हुई। देर शाम त्रिमुहानी नदी घाट पर उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

अंतिम संस्कार के दौरान एडीजी ऑफिस के इंस्पेक्टर पंकज कुमार सिंह और थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों की टीम ने दिवंगत कांस्टेबल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उनके छोटे भाई आलोक सिंह ने कांपते हाथों से मुखाग्नि दी। इस दौरान भारत माता की जय और विवेक सिंह अमर रहें के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

जानकारी के अनुसार सोहनरिया टोला चिउटहा निवासी नागमणि सिंह के चार बच्चों—विवेक, मधु, अनिशा और आलोक—में विवेक सबसे बड़े थे। वर्ष 2018 में वह सिपाही पद पर भर्ती हुए थे और वर्तमान में उनकी तैनाती गोरखपुर एडीजी कार्यालय में थी। होली के अवसर पर उन्होंने सुबह आठ बजे से दोपहर तक रिजर्व ड्यूटी की थी। ड्यूटी खत्म होने के बाद वह बाइक से अपने गांव होली मनाने के लिए रवाना हुए थे।

दोपहर करीब 1:30 बजे गोरखपुर-कसया मार्ग पर एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही के पास माड़ापार में सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विवेक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद गोरखपुर और तरकुलवा पुलिस की टीम की देखरेख में रात में उनका पार्थिव शरीर गांव लाया गया। बेटे का शव देखते ही मां मंजू देवी, बहनों मधु और अनिशा तथा भाई आलोक की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। परिजनों और ग्रामीणों ने अंतिम दर्शन के बाद शव को त्रिमुहानी नदी घाट ले जाया, जहां पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

इस दौरान भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र प्रताप राव, शशिकांत राव, एसआई जनार्दन सिंह, हरिलाल सिंह, दिवाकर राव, गणेश राव, बैरिस्टर यादव, कमलेश यादव, दुर्गेश तिवारी, सुधीर पांडेय, विजय शर्मा, हीरालाल गुप्ता, सत्यनारायण सिंह, अभय तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत सिपाही को श्रद्धासुमन अर्पित कर नम आंखों से अंतिम विदाई दी।


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

MLA on World Environment Day

विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Will run throughout June in the interest of farmers

किसानों के हित में जून भर चलेंगे विशेष कार्यक्रम, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दिए निर्देश

Electricity crisis and smart meter in Deoria

देवरिया में बिजली संकट और स्मार्ट मीटर के विरोध में AAP का प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Illegal meat and fish shops in Deoria

देवरिया में अवैध मीट-मछली दुकानों पर प्रशासन का शिकंजा, 6 दुकानें सील; अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Ravi Lamichhane's grand welcome in Delhi

दिल्ली में रवि लामिछाने के भव्य स्वागत से नेपाल में राजनीतिक चर्चाएं तेज, भारत-नेपाल रिश्तों पर भी नजर

May visit India next month

अगले महीने भारत दौरे पर आ सकती हैं जापानी प्रधानमंत्री सनाए तकाइची, पीएम मोदी से शिखर वार्ता की संभावना

Leave a Reply