Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

स्मार्टफोन निर्माण में भारत ने चीन को छोड़ा पीछे, फरीद जकारिया ने की सराहना

Published on: March 24, 2026
India in smartphone manufacturing
द  देवरिया न्यूज़,वॉशिंगटन : भारत के स्मार्टफोन निर्माण क्षेत्र में तेजी से हुए विकास को लेकर अमेरिकी पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक फरीद जकारिया ने खुलकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले तक यह धारणा थी कि भारत इस क्षेत्र में चीन जैसी सफलता हासिल नहीं कर पाएगा, लेकिन भारत ने इसे गलत साबित करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
एक कार्यक्रम के दौरान जकारिया ने कहा, “भारत ने महज चार वर्षों में अमेरिका को स्मार्टफोन सप्लाई करने के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है। आज आपकी जेब में जो नया iPhone है, वह भारत में बना हो सकता है।” उन्होंने यह भी कहा कि हाई-प्रिसिजन मैन्युफैक्चरिंग, जिसे पहले केवल चीन की विशेषता माना जाता था, अब भारत में भी बड़े स्तर पर हो रही है।

भारत से सीखने की जरूरत

फरीद जकारिया ने माना कि चीन ने पिछले कुछ दशकों में तेज गति से विकास किया है, लेकिन इसके बावजूद भारत की विकास यात्रा भी काफी महत्वपूर्ण है। उनके अनुसार, “भारत भले ही चीन जैसी रफ्तार से आगे नहीं बढ़ा, लेकिन एक विकासशील अर्थव्यवस्था के रूप में उससे बहुत कुछ सीखा जा सकता है। पिछले 25 वर्षों से भारत दुनिया की दूसरी सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था रहा है।”

अमेरिका को स्मार्टफोन निर्यात में भारत नंबर-1

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुलाई 2025 में भारत पहली बार अमेरिका को सबसे ज्यादा स्मार्टफोन निर्यात करने वाला देश बना। रिसर्च कंपनी की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में अमेरिका भेजे गए स्मार्टफोन्स में 44% भारत में निर्मित थे, जबकि 2024 में यह आंकड़ा केवल 13% था। वहीं, चीन की हिस्सेदारी 2024 के 61% से घटकर 2025 में 25% रह गई।

मैन्युफैक्चरिंग शिफ्ट का बड़ा असर

विशेषज्ञों का मानना है कि इस बदलाव की एक बड़ी वजह एपल जैसी कंपनियों द्वारा अपनी मैन्युफैक्चरिंग को चीन से भारत की ओर शिफ्ट करना है। इसके पीछे अमेरिका की टैरिफ नीतियों और वैश्विक सप्लाई चेन में बदलाव को अहम कारक माना जा रहा है।
इस उपलब्धि के साथ भारत ने वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

इसे भी पढ़ें : इस्लामिक देशों में ‘नाटो जैसी’ सैन्य गठबंधन की हलचल, रियाद में हुई अहम बैठक


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Leave a Reply

error: Content is protected !!