Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ पर नेताओं ने बदली प्रोफाइल फोटो, केजरीवाल बोले- पाकिस्तान में छिपे आतंकी भी नहीं बचेंगे

Published on: May 8, 2026
First anniversary of ‘Operation Sindoor’
द  देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का लोगो लगाया। इस अवसर पर राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व ने भारतीय सेना के शौर्य को नमन करते हुए इसे आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक कार्रवाई का प्रतीक बताया।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी इस मौके पर भारतीय सेना की सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सेना के वीर जवानों को मेरा कोटि-कोटि नमन। आपके अतुलनीय पराक्रम ने देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। भारत मां के वीर सपूतों के प्रहार से आतंकवादी पाकिस्तान में छुपकर भी बच नहीं सकते।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी प्रोफाइल फोटो बदलकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का लोगो लगाया। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि एक साल पहले भारतीय सेनाओं ने अद्वितीय साहस, सटीकता और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करते हुए पहलगाम हमले के दोषियों को करारा जवाब दिया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अभियान आतंकवाद के खिलाफ भारत की “जीरो टॉलरेंस” नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सहित कई नेताओं ने भी अपनी प्रोफाइल तस्वीर बदली और सेना के पराक्रम को सलाम किया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ राष्ट्रीय संकल्प और सैन्य तत्परता का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस अभियान ने भारतीय सेनाओं की सटीक मारक क्षमता, बेहतरीन समन्वय और आत्मनिर्भर रक्षा शक्ति को दुनिया के सामने साबित किया। उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें उनकी वह चेतावनी शामिल थी कि भारत आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करते समय सरहद पार सुरक्षित ठिकानों को भी नहीं छोड़ेगा।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इतिहास ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को भारतीय सशस्त्र बलों की अचूक क्षमता, खुफिया एजेंसियों की सटीक जानकारी और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति के प्रतीक के रूप में याद रखेगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान दुश्मनों को यह संदेश देता रहेगा कि वे कहीं भी छिप जाएं, भारत की पहुंच से बाहर नहीं हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे “नए भारत के आत्मविश्वास और निर्णायक नेतृत्व” का प्रतीक बताया। वहीं भाजपा नेताओं ने कहा कि यह अभियान देश के स्वाभिमान और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अटूट संकल्प की मिसाल है।
गौरतलब है कि भारत ने 6-7 मई की रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए थे। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें 26 नागरिकों की हत्या कर दी गई थी।

इसे भी पढ़ें : बांग्लादेश-अमेरिका व्यापार समझौते पर बवाल, ढाका में बढ़ी रद्द करने की मांग


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Setback for Pakistan! Iran

पाकिस्तान को झटका! ईरान-अमेरिका वार्ता के लिए स्विट्जरलैंड चुना गया, नजम सेठी ने जताई नाराजगी

Yoga Day in America

अमेरिका में योग दिवस की धूम, टाइम्स स्क्वायर से टेक्सास तक गूंजा योग का संदेश

For the convenience of NEET aspirants

NEET अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर रुके पीएम मोदी, परीक्षा के दौरान ट्रैफिक प्रभावित न हो इसका रखा विशेष ध्यान

Father and son on the railway track in Deoria

देवरिया में रेलवे ट्रैक पर पिता-पुत्र के शव मिलने से सनसनी, तीन महीने पहले ही बड़े बेटे की हुई थी मौत

Deoria Police on alert for Muharram

मोहर्रम को लेकर देवरिया पुलिस अलर्ट, एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया फ्लैग मार्च, ताजिया व कर्बला स्थलों का निरीक्षण

New in Ram temple donation embezzlement case

राम मंदिर दान गबन मामले में नया मोड़, पूर्व इंजीनियर के आरोपों पर बोले महंत शशिकांत दास- जांच पूरी होने दें, सच्चाई सामने आ जाएगी

Leave a Reply

error: Content is protected !!