Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

कांग्रेस CWC बैठक में लंबे समय बाद दिखे शशि थरूर, भागते हुए पहुंचे एआईसीसी मुख्यालय

Published on: December 28, 2025
Congress long time in CWC meeting
द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अगुवाई में शनिवार को इंदिरा भवन स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस बैठक की खास बात यह रही कि काफी समय बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी इसमें शामिल हुए।

दौड़ते हुए पहुंचे शशि थरूर, मुस्कुराकर किया अभिवादन

शशि थरूर को बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस मुख्यालय के पास दौड़ते हुए आते देखा गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया का अभिवादन भी किया और मुस्कुराते नजर आए। गौरतलब है कि बीते कई महीनों से थरूर कांग्रेस की अहम बैठकों से दूरी बनाए हुए थे और कुछ मुद्दों पर पार्टी लाइन से अलग बयान भी दे रहे थे। हालांकि हाल के दिनों में वे एक बार फिर मोदी सरकार पर हमलावर रुख अपनाते दिखाई दिए हैं।

इन वरिष्ठ नेताओं की भी रही मौजूदगी

सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, वरिष्ठ नेता हरीश रावत, पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, सांसद राजीव शुक्ला, अभिषेक मनु सिंहवी सहित कई अन्य नेता शामिल हुए।

पिछली बैठकों से थे नदारद

शशि थरूर कांग्रेस की पिछली दो-तीन प्रमुख बैठकों में शामिल नहीं हुए थे। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान हुई बैठक से भी वे अनुपस्थित रहे थे। इसके अलावा 18 नवंबर को हुई कांग्रेस की बैठक और दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली में भी वे हिस्सा नहीं ले पाए थे। राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस सांसदों की बैठक में भी उनकी गैरमौजूदगी चर्चा में रही थी।

डीके शिवकुमार को नहीं मिला न्योता

इस बीच कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को सीडब्ल्यूसी बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया। उन्होंने पहले ही संकेत दिया था कि कुछ मुख्यमंत्रियों को बुलाया गया है, लेकिन उपमुख्यमंत्री को बैठक में शामिल नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़ें : हर घर जल अभियान की ऐतिहासिक उपलब्धि: गोरखपुर का वनटांगिया गांव बना प्रदेश का पहला ‘जल अर्पण गांव


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!