Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद बिगड़ी तबीयत, IGIMS से PMCH शिफ्ट, आज कोर्ट में पेशी संभव

Published on: February 7, 2026
After the arrest of Pappu Yadav

द देवरिया न्यूज़,पटना : पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। देर रात पटना स्थित उनके आवास पर चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पहले IGIMS और फिर बुधवार सुबह PMCH लेकर पहुंची। पुलिस अब उन्हें अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है, जहां उनकी जमानत पर फैसला हो सकता है।

गिरफ्तारी के दौरान सांसद पप्पू यादव ने कड़ा विरोध दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी सिविल ड्रेस में थे और उनकी खराब सेहत के बावजूद जबरन हिरासत में लिया गया। सोशल मीडिया पर उनके निजी सचिव ने दावा किया है कि IGIMS में उन्हें पूरी रात स्ट्रेचर पर रखा गया और समुचित इलाज नहीं दिया गया।

IGIMS से PMCH किया गया शिफ्ट

पप्पू यादव के आधिकारिक फेसबुक पेज पर जारी पोस्ट में कहा गया कि IGIMS में उन्हें बेड तक उपलब्ध नहीं कराया गया। उनके निजी सचिव ने आरोप लगाया कि “रात भर स्ट्रेचर पर रखने के बाद अब पटना पुलिस उन्हें PMCH ले जा रही है। नीट की एक बेटी की लड़ाई लड़ने के कारण सत्ता और प्रशासन साजिश के तहत ऐसा कर रहे हैं।”

पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

सांसद के अधिवक्ता शिवनंदन भारती ने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि यह मामला वर्ष 1995 का है, जिसमें पप्पू यादव पहले ही जमानत पर थे। वकील के अनुसार, जमानत टूटने के बाद पुलिस ने जानबूझकर कानूनी नोटिस दबा दिए और धारा 82 की प्रक्रिया पूरी किए बिना सीधे धारा 83 के तहत गिरफ्तारी की, जो कानूनन अनुचित है।

आज कोर्ट में पेशी, जमानत या जेल?

सूत्रों के मुताबिक, पप्पू यादव को आज अदालत में पेश किया जाएगा। उनकी कानूनी टीम जमानत याचिका दाखिल करने की तैयारी में है। यदि कोर्ट से राहत मिलती है तो उनकी रिहाई संभव है, अन्यथा उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा सकता है। हालांकि, उनकी बिगड़ती सेहत को देखते हुए अस्पताल के कैदी वार्ड में रखने का विकल्प भी खुला हुआ है।


इसे भी पढ़ें : देवरिया : पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर घायल, तीन गिरफ्तार, गोवंशीय पशु और हथियार बरामद


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!