Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

बड़े पर्दे पर वापसी को तैयार महिमा चौधरी, करियर के मुश्किल दौर को किया याद

Published on: December 16, 2025
Ready to return to the big screen

द देवरिया न्यूज़,मुंबई। 90 और 2000 के दशक की चर्चित अभिनेत्री महिमा चौधरी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान महिमा ने बॉलीवुड में अपने सफर, संघर्ष और करियर के मुश्किल दौर पर खुलकर बात की।

कॉन्ट्रैक्ट विवाद ने छीने कई मौके

सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में महिमा चौधरी ने खुलासा किया कि कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े कन्फ्यूजन की वजह से उन्हें अपने करियर में भारी नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने बताया कि पहली फिल्म के बाद ही उन्हें कोर्ट तक घसीटा गया और यह कहकर कई फिल्मों से निकाल दिया गया कि उनका ‘मुक्ता’ के साथ कॉन्ट्रैक्ट है, जबकि ऐसा नहीं था। इसी बीच उनका एक्सीडेंट हो गया और उन्हें करीब एक साल तक घर पर बैठना पड़ा।

वापसी पर मिले छोटे रोल

महिमा ने बताया कि जब उन्होंने फिल्मों में वापसी की, तो उन्हें मुख्य भूमिकाओं के बजाय छोटे-छोटे रोल मिलने लगे। उन्होंने कहा कि कई बार वह सिर्फ एक गाने के लिए नजर आईं और वे फिल्में हिट भी हुईं। इसके बाद उन्हें सिर्फ एक गाने के ऑफर आने लगे, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें ‘लकी मैस्कॉट’ कहा जाने लगा, लेकिन वह इससे कहीं ज्यादा करना चाहती थीं।

दुर्घटना ने बदल दी जिंदगी

महिमा चौधरी ने फिल्म ‘दिल क्या करे’ की शूटिंग के दौरान हुए अपने गंभीर हादसे को भी याद किया। एक कार दुर्घटना में उनके चेहरे में कांच के 67 छोटे-छोटे टुकड़े घुस गए थे, जिन्हें माइक्रोस्कोप की मदद से निकालना पड़ा। उन्होंने बताया कि अगले दिन उनका चेहरा काफी सूज गया था और लोग उनकी चोट को लेकर मजाक तक करने लगे। उस दौर को उन्होंने बेहद कठिन बताया, जब उन्हें नहीं पता था कि आगे जिंदगी और करियर किस दिशा में जाएगा।

‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ का इंतजार

वर्कफ्रंट की बात करें तो महिमा चौधरी इन दिनों ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में वह संजय मिश्रा के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है और यह 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!