Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

चीन के बाहर भी उइगर मुसलमान असुरक्षित, शरण देने वाले देशों पर बीजिंग का बढ़ता दबाव

Published on: December 28, 2025
Uighur Muslims even outside China
द देवरिया न्यूज़,बीजिंग : चीन में करीब सवा दो करोड़ मुसलमान रहते हैं, जिनमें सबसे बड़ी आबादी उइगर मुसलमानों की मानी जाती है। सरकारी सेंसरशिप के कारण उइगरों की सटीक संख्या सामने नहीं आ पाती, लेकिन यह बात अब दुनिया से छिपी नहीं है कि चीनी सरकार लंबे समय से उइगर समुदाय पर कड़े प्रतिबंध और उत्पीड़न करती आ रही है। अब हालात और गंभीर हो गए हैं, क्योंकि चीन के बाहर बसे उइगरों की मुश्किलें भी तेजी से बढ़ रही हैं।
चीन में मुसलमानों को धार्मिक स्वतंत्रता बेहद सीमित रूप में दी जाती है। मस्जिदों के निर्माण से लेकर धार्मिक रीति-रिवाजों तक पर सख्त पाबंदियां हैं। शिनजियांग प्रांत में रहने वाले उइगर मुसलमानों के लिए ये नियम और भी कठोर हैं। वर्ष 2017 से 2019 के बीच चीनी सरकार ने ‘पुनः शिक्षा’ के नाम पर करीब 10 लाख उइगरों को डिटेंशन कैंपों में बंद किया, जहां कई लोगों से जबरन मजदूरी कराए जाने के आरोप भी लगे।
कड़ी निगरानी के बावजूद कुछ उइगर चीन से भागकर अमेरिका, यूरोप और अन्य देशों में शरण लेने में सफल रहे। लेकिन अब चीन इन उइगरों को वापस लाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बना रहा है। कई देशों पर बीजिंग के प्रभाव के चलते उइगरों की जबरन वापसी के मामले सामने आ रहे हैं। फरवरी में थाईलैंड ने 40 उइगरों को चीन भेज दिया था, जबकि तुर्की में भी उइगरों पर दबाव बढ़ने के आरोप लग रहे हैं। कहा जा रहा है कि वहां उनसे जबरन चीन वापसी से जुड़े फॉर्म भरवाए जा रहे हैं।
उइगरों की स्थिति को अमेरिका और यूरोप की सख्त होती प्रवासी नीतियों ने भी और कठिन बना दिया है। चीन यह प्रचार कर रहा है कि उइगरों को देश लौटने पर कोई खतरा नहीं है, इसलिए उन्हें शरणार्थी का दर्जा नहीं मिलना चाहिए। इसी तर्क के आधार पर कई देश उइगरों पर चीन लौटने का दबाव बना रहे हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि उइगर मुसलमान अब न केवल चीन के भीतर, बल्कि विदेशों में भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चुप्पी और चीन का बढ़ता दबाव उइगरों के भविष्य को और अधिक अनिश्चित बना रहा है।

इसे भी पढ़ें : अटल जी के विचारों से मजबूत हुआ नया भारत, दुश्मन को उसके घर में देता है जवाब: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Celebrated with great fanfare in Deoria.

देवरिया में धूमधाम से मनाया गया अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन, पथरदेवा में प्रियांशु राज यादव के नेतृत्व में निकली ‘उम्मीदों की पदयात्रा’

‘Bahu-Beti Sammelan’ organized in Deoria

देवरिया में ‘बहू–बेटी सम्मेलन’ का आयोजन, महिला एवं बाल सुरक्षा पर विशेषज्ञों ने किया जागरूक

Iran sends condolences to India.

ईरान ने भारत को भेजा शोक समारोह का निमंत्रण, बीजेपी और कांग्रेस नेताओं को भी बुलावा: रिपोर्ट

Xi Jinping on military modernization

शी जिनपिंग ने सेना के आधुनिकीकरण का लिया संकल्प, भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान तेज करने का ऐलान

Number of Indian workers in Russia has increased.

रूस में भारतीय कामगारों की बढ़ी मांग, 70 हजार भारतीय कर रहे काम; 2026 में 40 हजार नई नौकरियों की तैयारी

Deoria Pathardeva Nagar Panchayat

देवरिया: पथरदेवा नगर पंचायत के वार्ड-4 में बिजली व्यवस्था होगी आधुनिक, नए पोल और ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू

Leave a Reply

error: Content is protected !!