Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

पाकिस्तान में हिंदू किसान की हत्या से उबाल, सिंध में सड़क पर उतरा आक्रोश

Published on: January 11, 2026
of Hindu farmers in Pakistan

द देवरिया न्यूज़,इस्लामाबाद/बदीन : पाकिस्तान में एक बार फिर अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा का गंभीर मामला सामने आया है। सिंध प्रांत के बदीन जिले में 25 वर्षीय हिंदू किसान कैलाश कोल्ही की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या का आरोप स्थानीय प्रभावशाली जमींदार सरफराज निजामी पर लगा है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया और हजारों की संख्या में हिंदू समुदाय के लोग व स्थानीय नागरिक सड़कों पर उतर आए।

हत्या के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने बदीन जिले की थार कोयला सड़क को जाम कर दिया और दो दिनों तक धरना जारी रखा। शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों और प्रशासन के साथ कई दौर की बातचीत के बाद धरना समाप्त हुआ, हालांकि हिंदू समुदाय में गुस्सा और असंतोष अब भी बना हुआ है। सिंध प्रांत में पाकिस्तान के सबसे अधिक हिंदू अल्पसंख्यक निवास करते हैं, ऐसे में यह घटना समुदाय में डर और आक्रोश का कारण बनी है।

एक हफ्ते में गिरफ्तारी का आश्वासन

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया है कि आरोपी सरफराज निजामी को एक हफ्ते के भीतर गिरफ्तार किया जाएगा। इसी आश्वासन के बाद धरना खत्म किया गया। हिंदू समुदाय के लोगों के साथ-साथ एक दर्जन से अधिक राजनीतिक दलों और धार्मिक संगठनों ने भी आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन का समर्थन किया।

मृतक कैलाश कोल्ही के पिता चेतन कोल्ही ने आरोप लगाया कि 4 जनवरी को तलहार गांव में नशे की हालत में सरफराज निजामी ने उनके बेटे को गोली मार दी। उन्होंने बताया कि गोलियों की आवाज सुनकर जब वे मौके पर पहुंचे, तो कैलाश खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था, जबकि आरोपी और उसके लोग फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

वकीलों और संगठनों का विरोध

हत्या के विरोध में बदीन डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने अदालतों का बहिष्कार किया और पुलिस की निष्क्रियता की कड़ी आलोचना की। सिंध कोल्ही इत्तेहाद, राष्ट्रवादी दलों और स्थानीय राजनीतिक नेताओं के धरने में शामिल होने के बाद प्रशासन पर दबाव बढ़ा, जिसके चलते पुलिस को गिरफ्तारी का आश्वासन देना पड़ा।

पाकिस्तान के साथ-साथ पड़ोसी देशों में भी हाल के दिनों में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। कैलाश कोल्ही की हत्या ने एक बार फिर पाकिस्तान में हिंदू समुदाय की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


इसे भी पढ़ें : राष्ट्रकथा के समापन पर बोले बृजभूषण शरण सिंह—‘बाहुबली की चर्चा हुई, लेकिन अयोध्या से लाई गई माई को भी देखिए’


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!