Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

पटनवापुल के पास गहरे पानी में डूबे वृद्ध, ग्रामीणों की मदद से शव बरामद

Published on: July 29, 2025
deep near Patanvapul
द देवरिया न्यूज़ : देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के खोरमा कन्हौली गांव के 70 वर्षीय वृद्ध कनक प्रसाद जायसवाल की मंगलवार को पटनवापुल स्थित छोटी गंडक नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। मंगलवार दोपहर तीन बजे कनक प्रसाद रामपुर कारखाना के पटनवापुल पहुंचे थे। वे पुल के पास बने घाट पर छोटी गंडक नदी में स्नान करने गए थे। पानी में उतरने के बाद अचानक वे गहराई में चले गए और डूबने लगे।
घाट पर मौजूद लोगों ने उन्हें डूबते देखा और शोर मचाना शुरू किया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास किया लेकिन शव नहीं मिला। इसके बाद लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही रामपुर कारखाना की पीआरवी 7224 मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से नदी से शव को बाहर निकाला। वृद्ध ने घाट पर अपना कुर्ता उतार कर रखा था। कुर्ते में मिले आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से उनकी पहचान हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इसे भी पढ़े : डीजे का सामान उतारते समय छू गया हाई टेंशन तार, युवक की मौके पर मौत

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria DM visits Pathardeva CHC

देवरिया: पथरदेवा CHC का DM ने किया औचक निरीक्षण, अधिकांश कर्मचारी मिले गैरहाजिर; एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

Deoria Baghauchghat police

देवरिया : बघौचघाट पुलिस ने छितौनी गांव के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा, चोरी के मामले में थे वांछित

Deoria DM Fake ID

देवरिया DM के नाम से बनी फेक सोशल मीडिया ID, मैसेंजर पर लोगों से मांगे रुपए; पुलिस ने शुरू की जांच

Deoria District Jail

देवरिया जिला कारागार का DM-SP ने किया औचक निरीक्षण, महिला बंदियों के बच्चों के लिए पौष्टिक आहार और टीकाकरण पर जोर

Deoria Through mule bank accounts

देवरिया: म्यूल बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी का खेल, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार; 24 पर केस

Deoria 'Har Ghar Tiranga' in Pathardeva

देवरिया: पथरदेवा में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारी तेज, भाजपा मंडल की बैठक में बनी रणनीति

1 thought on “पटनवापुल के पास गहरे पानी में डूबे वृद्ध, ग्रामीणों की मदद से शव बरामद”

Leave a Reply

error: Content is protected !!