Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

जो रूट ने रचा इतिहास: एशेज में इंग्लैंड की 14 साल बाद जीत, पूरे किए 22,000 अंतरराष्ट्रीय रन

Published on: December 29, 2025
Joe Root created history

द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली : मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 26 दिसंबर से शुरू हुआ एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट 27 दिसंबर को ही खत्म हो गया, जहां इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। यह जीत इंग्लैंड के लिए खास इसलिए भी रही क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की धरती पर उसे टेस्ट मैच में 14 साल बाद सफलता मिली। दिग्गज बल्लेबाज जो रूट के लिए भी यह ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट जीत साबित हुई।

हालांकि इस मुकाबले में रूट का बल्ला ज्यादा नहीं चला, लेकिन उन्होंने एक बड़ा व्यक्तिगत रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में रूट खाता खोले बिना आउट हुए, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 15 रन बनाए। इन 15 रनों के साथ ही जो रूट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 22,000 रन पूरे कर लिए।

22 हजार रन पूरे करने वाले 9वें बल्लेबाज बने रूट

जो रूट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 22,000 रन बनाने वाले दुनिया के सिर्फ नौवें बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, कुमार संगाकारा, राहुल द्रविड़, रिकी पोंटिंग, महेला जयवर्धने, जैक कैलिस और ब्रायन लारा हासिल कर चुके हैं। अब इस प्रतिष्ठित सूची में जो रूट का नाम भी शामिल हो गया है।

ऑस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट शतक

इस दौरे पर रूट ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक न लगा पाने को लेकर लंबे समय से चर्चा में रहे रूट ने ब्रिस्बेन टेस्ट में यह कमी भी दूर कर दी और कंगारू धरती पर अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा। हालांकि पूरी सीरीज में चार टेस्ट मैचों में वह कुल 234 रन ही बना सके।

सीरीज की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया शुरुआती तीन टेस्ट जीतकर पहले ही एशेज अपने नाम कर चुका है और फिलहाल सीरीज का स्कोर 3-1 है। एशेज का पांचवां और आखिरी टेस्ट 4 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा।

जो रूट का टेस्ट करियर

34 वर्षीय जो रूट अब तक 162 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 296 पारियों में 40 शतक और 66 अर्धशतक की मदद से कुल 13,777 रन बनाए हैं। उनकी यह निरंतरता उन्हें आधुनिक क्रिकेट के महान बल्लेबाजों की श्रेणी में शामिल करती है।


इसे भी पढ़ें : देवरिया में अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर विशेष प्रदर्शनी, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने किया अवलोकन


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Leave a Reply

error: Content is protected !!