Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में तस्करों ने ट्रक में छोड़ी 3 लाख की अवैध शराब, पुलिस की घेराबंदी देख फरार

Published on: July 7, 2025
देवरिया में तस्करों ने

देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार भोर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग तीन लाख रुपये की अवैध शराब बरामद की। भागलपुर-पिंडी तिराहे पर मुखबिर की सूचना पर की गई घेराबंदी के दौरान पुलिस को देखकर ट्रक चालक और तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

चेकिंग के दौरान ट्रक से देसी शराब, अंग्रेजी शराब और बीयर की 108 पेटियां बरामद की गईं। इनमें 69 पेटी बंटी बबली देसी शराब (3105 पीस, 621 लीटर), 18 पेटी किंगफिशर बीयर (432 पीस, 216 लीटर), 13 पेटी बडवाइजर बीयर (312 पीस, 156 लीटर) और आठ पेटी ऑफिसर च्वाइस अंग्रेजी शराब (384 पीस, 69 लीटर) शामिल हैं।

ट्रक को मईल थाने लाकर जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दिलीप सिंह, भागलपुर चौकी प्रभारी सुमीत कुमार राय, कांस्टेबल इजहार अहमद, सुनील पाल और हरि गोविंद सिंह शामिल रहे। बरहज के क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव ने भी मौके पर पहुंचकर जांच का निरीक्षण किया।


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Leave a Reply

error: Content is protected !!