Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

ग्रेटर नोएडा में ऑनलाइन गेमिंग ऐप से ठगी करने वाला बड़ा गिरोह गिरफ्तार, 5 युवतियों समेत 8 आरोपी पकड़े गए

Published on: January 8, 2026
Online Gaming in Greater Noida
द देवरिया न्यूज़,ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा किया है। थाना बिसरख पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस गैंग के 5 युवतियों सहित कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को ऑनलाइन गेम में पैसे जीतने का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी कर रहे थे।

‘MAZABOOK MAZE SE JEETO’ ऐप के जरिए सट्टेबाजी

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि गिरोह ‘MAZABOOK MAZE SE JEETO’ नामक गेमिंग ऐप के जरिए ठगी करता था। इस ऐप पर क्रिकेट, कसीनो, एविएटर, रोलेट और नंबरिंग जैसे खेलों के नाम पर सट्टेबाजी कराई जाती थी।

युवतियों के जरिए बनाते थे संपर्क

पुलिस के अनुसार, आरोपी ऑनलाइन गेम खेलने के शौकीन लोगों को निशाना बनाते थे। गिरोह में शामिल युवतियों के माध्यम से लोगों से संपर्क किया जाता था और उन्हें ज्यादा मुनाफा कमाने का झांसा दिया जाता था।

पहले जीत दिलाकर जीतते थे भरोसा

डीसीपी ने बताया कि शुरुआत में पीड़ितों को छोटी रकम जीतने दी जाती थी और वह राशि उनके खातों में ट्रांसफर भी कर दी जाती थी, जिससे उनका भरोसा बन सके। इसके बाद जब पीड़ित बड़ी रकम निवेश करते थे, तो भुगतान को टाल दिया जाता था और बहाने बनाकर पैसे ट्रांसफर नहीं किए जाते थे। इसी तरीके से लाखों रुपये की ठगी की गई।

6 महीने से चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर

जांच में सामने आया कि यह गिरोह पिछले छह महीनों से ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी सेंटर में एक फर्जी कॉल सेंटर चला रहा था। ‘TRENTRAC INNOVATIVE SOLUTIONS’ नाम से संचालित यह कार्यालय न तो रजिस्टर्ड था और न ही इसका कोई जीएसटी नंबर था।

भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, 155 सिम कार्ड, 50 पेमेंट QR कोड स्कैनर, 45 हजार रुपये नकद, 2 कंप्यूटर मॉनीटर समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं।

कौन हैं गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का सरगना दिव्यांग सोनल उर्फ अनिरुद्ध (32), निवासी जबलपुर (मध्यप्रदेश) शामिल है, जो बीकॉम ग्रेजुएट है। अन्य आरोपियों में गर्व (21) निवासी सूरजपुर, अजय सिंह (28) निवासी गाजीपुर, रुचि (20) निवासी फिरोजाबाद, कोमल (20) निवासी कानपुर, सुषमा (21) निवासी चमोली (उत्तराखंड), तनीषा (20) निवासी गाजियाबाद और सानिया सिंह (23) निवासी प्रतापगढ़ शामिल हैं। सभी आरोपी पढ़े-लिखे बताए जा रहे हैं।

फर्जी दस्तावेजों से खुलवाते थे सिम और बैंक खाते

डीसीपी के मुताबिक, आरोपी फर्जी दस्तावेजों के सहारे सिम कार्ड और बैंक खाते खुलवाते थे, जिनका इस्तेमाल कॉल करने और पीड़ितों से पैसे जमा करवाने में किया जाता था।

पुलिस टीम को इनाम

इस गिरोह का पर्दाफाश करने वाली थाना बिसरख पुलिस टीम को डीसीपी सेंट्रल नोएडा की ओर से 15 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

1 thought on “ग्रेटर नोएडा में ऑनलाइन गेमिंग ऐप से ठगी करने वाला बड़ा गिरोह गिरफ्तार, 5 युवतियों समेत 8 आरोपी पकड़े गए”

Leave a Reply