Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

जमीन विवाद में दरिंदगी: गाड़ी चलाने से रोका तो सेवानिवृत्त सैनिक की पीट-पीटकर हत्या

Published on: July 29, 2025
cruelty in land dispute
द देवरिया न्यूज़ : रुद्रपुर (देवरिया)। कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में सोमवार दोपहर विवादित जमीन पर गाड़ी चलाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें सेवानिवृत्त सैनिक रामदयाल कुशवाहा (60) की पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे अमित की तहरीर पर पुलिस ने देर शाम ग्राम प्रधान रामआशीष निषाद उसके बेटे विजय के अलावा रामजीत निषाद, रामप्रकाश और राजा चौहान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

फतेहपुर गांव निवासी रामदयाल वर्ष 2002 में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके घर के सामने की जमीन को लेकर पड़ोसी ग्राम प्रधान रामआशीष निषाद से विवाद है। जमीन के बगल से रास्ता है। सोमवार दोपहर उस रास्ते से जाने के दौरान प्रधान की गाड़ी का पहिया विवादित जमीन में फंस गया। रामदयाल ने विरोध किया तो प्रधान और उसके बेटे विजय और अन्य ने लाठी-डंडे से उनपर हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस गंभीर हालत में रामदयाल को सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मामले की जानकारी होने पर एएसपी एके वर्मा, एसडीएम हरिशंकर लाल भी मौके पर पहुंच गए। एएसपी ने बताया कि बेटे की तहरीर पर मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान व बेटे समेत पांच लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े : प्रेमी के दरवाजे पर डटी प्रेमिका: बोली- शादी करूंगी तो सिर्फ तुमसे

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Deoria Encroachment ahead of Janmashtami

देवरिया : जन्माष्टमी से पहले अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पंचायत टीम से मारपीट, 11 कारोबारियों पर केस

Deoria Agriculture-related remarks made in Majhauli Raj

देवरिया : मझौलीराज में बोले कृषि मंत्री शाही- डबल इंजन सरकार ने देवरिया में कराए 12 हजार करोड़ के विकास कार्य

1 thought on “जमीन विवाद में दरिंदगी: गाड़ी चलाने से रोका तो सेवानिवृत्त सैनिक की पीट-पीटकर हत्या”

Leave a Reply

error: Content is protected !!