Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

बलूचिस्तान में बड़ा हमला, 14 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत; BLA ने ली जिम्मेदारी

Published on: May 16, 2026
Big attack in Balochistan

द  देवरिया न्यूज़,क्वेटा : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बलूच हथियारबंद संगठनों ने सुरक्षा बलों पर बड़े हमले किए हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलग-अलग हमलों में 14 पाकिस्तानी सैन्यकर्मियों की मौत हो गई। इन हमलों की जिम्मेदारी प्रतिबंधित संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली है। संगठन ने दावा किया कि चामलांग इलाके में किए गए हमले में पाकिस्तानी सेना के आठ जवान मारे गए, जिनमें सेना के अधिकारी तौसीफ भट्टी भी शामिल हैं।

खनिज संपदा वाले इलाके में हमला

चामलांग क्षेत्र बलूचिस्तान का खनिज संपदा से भरपूर इलाका माना जाता है। यहां पहले भी बलूच अलगाववादी समूहों द्वारा पाकिस्तानी सेना और खनन कंपनियों को निशाना बनाया जाता रहा है। द बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, BLA के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने कहा कि संगठन की खुफिया इकाई “जिराब” से मिली जानकारी के आधार पर पाकिस्तानी सेना के काफिले पर समन्वित हमला किया गया।

रिमोट बम और भारी हथियारों का इस्तेमाल

बीएलए के बयान के मुताबिक, हमले में पहले सेना के एक वाहन को रिमोट कंट्रोल विस्फोटक से उड़ाया गया। इसके बाद दूसरे वाहन पर भारी हथियारों से हमला किया गया। हमलों के बाद इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हालांकि, पाकिस्तानी सेना की ओर से अभी तक विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Pathardeva Nagar Panchayat

देवरिया: पथरदेवा नगर पंचायत के वार्ड-4 में बिजली व्यवस्था होगी आधुनिक, नए पोल और ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू

Deoria From the Bihar border to Pakha

देवरिया: बिहार सीमा से पकहा तक भारी वाहनों की आवाजाही 20 जुलाई तक बंद, प्रवेश द्वार निर्माण के चलते लिया गया फैसला

Heartbreaking in Moradabad

मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेम संबंध में बाधा बनने पर मां ने दो वर्षीय बेटे की कथित हत्या, गिरफ्तार

Tragic accident in Basti

बस्ती में दर्दनाक हादसा: पिता की मौत का सदमा नहीं सह पाया 15 वर्षीय बेटा, कुछ घंटों में दोनों ने तोड़ा दम

Ram Mandir donation irregularity case

राम मंदिर दान गड़बड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, पहले अर्जेंसी पत्र देने को कहा

Iran on the Strait of Hormuz

होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का बड़ा दावा, विदेश मंत्री बोले- नियंत्रण हमारे पास; अमेरिका से वार्ता की तैयारी

Leave a Reply

error: Content is protected !!