Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

मौनी अमावस्या पर प्रयागराज बना सनातन अनुशासन की मिसाल, हर घंटे बनते रहे श्रद्धालुओं के नए रिकॉर्ड

Published on: January 19, 2026
Prayagraj on Mauni Amavasya
द देवरिया न्यूज़,प्रयागराज। मौनी अमावस्या पर तीर्थराज प्रयाग ने सनातन संस्कृति की ऐसी जीवंत तस्वीर पेश की, जिसने आस्था, अनुशासन और सामूहिक चेतना का अद्भुत उदाहरण दुनिया के सामने रख दिया। शनिवार–रविवार की दरमियानी रात से ही संगम नगरी में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम पर मौन धारण कर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का ऐसा रेला उमड़ा कि हर घंटे नए रिकॉर्ड बनते चले गए। एक ही दिन में करीब 4.52 करोड़ श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई।
इस विशाल जनसमूह में आसपास के गांवों से सिर पर गठरी रखकर आए लोग भी थे और विशेष ट्रेनों व बसों से पहुंचे देशभर के श्रद्धालु भी। हैरानी की बात यह रही कि इस बार आस्था के इस सागर में पढ़े-लिखे युवाओं की संख्या भी बड़ी तादाद में नजर आई। श्रद्धा के इस महासंगम की सबसे बड़ी खासियत रहा अनुशासन—न तेज आवाज में भजन-गाने, न तोड़फोड़, न बैरियर पर हंगामा। बस एक ही तड़प थी, बिना बोले और बिना किसी व्यवधान के त्रिवेणी में स्नान करने की।
यह दृश्य उन बाबाओं के लिए भी एक मौन संदेश था, जो वीआईपी संस्कृति अपनाकर सुर्खियां बटोरने में लगे रहते हैं। यहां श्रद्धालु प्रशासन की बनाई व्यवस्था के अनुसार शांतिपूर्वक चलते रहे। मन में केवल मां गंगा और आंखों में सिर्फ पवित्र त्रिवेणी का दर्शन था। इस मौन स्नान में हर किसी ने उस बदलाव की अनुभूति की, जो सनातन संस्कृति के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है।
इसी का उदाहरण तब भी दिखा, जब शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के रथ को लेकर विवाद की स्थिति बनी। उस समय भी हजारों श्रद्धालु स्नान के बाद चुपचाप लौटते रहे, उन्हें किसी हंगामे या मीडिया तमाशे में कोई रुचि नहीं थी।
स्टेशन से संगम और अन्य घाटों तक, स्नान के बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने से लेकर घर वापसी तक, श्रद्धालु पंक्तिबद्ध नजर आए। मानो सभी ने तय कर लिया हो कि अपने आचरण और व्यवहार से सनातन संस्कृति की गरिमा बढ़ाकर ही लौटना है। रास्ता भटके तो युवा भक्त स्वयं आगे बढ़कर मार्गदर्शन करते दिखे।
किन्नर सनातनी अखाड़े की महामंडलेश्वर भी तय संख्या में संतों के साथ पैदल, बिना किसी तामझाम और प्रचार के स्नान कर लौट गईं। किसी को किसी से कोई शिकायत नहीं, हर चेहरा संतोष और शांति से भरा था।
सचमुच, मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज ने सनातन संस्कृति की वह तस्वीर दिखाई, जिसके विस्तार की आज सबसे ज्यादा जरूरत है। यदि हर पर्व पर ऐसी ही प्रशासनिक तैयारी और श्रद्धालुओं में ऐसा ही संयम रहे, तो तीर्थराज प्रयाग का यह संदेश सदियों तक पूरे संसार को प्रेरित करता रहेगा।

इसे भी पढ़ें : खामेनेई पर हमला हुआ तो युद्ध माना जाएगा, ईरान देगा पूरी ताकत से जवाब: राष्ट्रपति पेजेशकियन


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Preparations for Shravan month

श्रावण मास की तैयारियों का एडीएम ने किया निरीक्षण, बरहज सरयू घाटों पर सुरक्षा और सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश

Food Safety Department in Deoria

देवरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, दूध-दही, पनीर और सॉस समेत 7 नमूने लिए, कई प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस

Deoria Mobile showroom in Salempur

देवरिया: सलेमपुर में मोबाइल शोरूम का शटर उखाड़कर चोरी, हजारों रुपये के मोबाइल और सामान ले उड़े बदमाश

Traffic Police in Deoria

देवरिया में यातायात पुलिस का सघन अभियान, 98 वाहनों का ई-चालान, 8 वाहन सीज

Atiq Ahmed's in Prayagraj

प्रयागराज में अतीक अहमद की 110 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई

India's biggest in maritime sector

समुद्री क्षेत्र में भारत की बड़ी छलांग, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा नाविक आपूर्तिकर्ता बना; यूक्रेन में 13 भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर चिंता

Leave a Reply

error: Content is protected !!