Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में दरोगा की टोपी पहनकर रौब जमाना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

Published on: December 22, 2025
Wearing a police inspector's cap in Deoria
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में खुद को पुलिसकर्मी बताकर रौब जमाने की कोशिश कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला नगर पंचायत मझौलीराज का है, जहां दरोगा की टोपी पहनकर युवक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया।
सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। उसकी पहचान मझौलीराज के मिश्र टोला वार्ड नंबर-8 निवासी राज मिश्रा, पुत्र अखिलानंद मिश्रा के रूप में हुई है। आरोप है कि युवक ने पुलिस की दरोगा टोपी पहनकर फोटो खिंचवाई और उन्हें सोशल मीडिया पर साझा किया, जिससे आम लोगों को भ्रमित किया गया।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर राज मिश्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने सिर्फ “रौब जमाने” और चर्चा में आने के लिए यह हरकत की थी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया और भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पुलिस की वर्दी, टोपी या किसी भी सरकारी पहचान का दुरुपयोग करना कानूनन अपराध है।
पुलिस का कहना है कि इस तरह के कृत्य न केवल कानून-व्यवस्था को प्रभावित करते हैं, बल्कि आम जनता के बीच पुलिस की छवि और विश्वसनीयता को भी नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें : देवरिया: बड़े नाले के निर्माण में लापरवाही, सुरक्षा इंतजाम न होने से राहगीरों की बढ़ी परेशानी


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!