Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

हेलीकॉप्टर से गांव पहुंची ‘अफसर दुल्हन’, फतेहपुर में शादी बनी चर्चा का विषय

Published on: December 8, 2025
Officer reached village by helicopter

द देवरिया न्यूज़,फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में इन दिनों एक अनोखी शादी लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई है। शनिवार को एक व्यवसायी युवक ने अपनी अफसर दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा कराकर पैतृक गांव पहुंचाया। जैसे ही गांव में हेलीकॉप्टर उतरने की खबर फैली, भट्ठा मैदान में बने हेलीपैड पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने नवदंपती का गुलदस्तों और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

नायब तहसीलदार हैं दुल्हन

जानकारी के अनुसार, गाजीपुर थाना क्षेत्र के बनरसी गांव निवासी ओमप्रकाश पांडे, जो कोऑपरेटिव बैंक से सेवानिवृत्त क्लर्क हैं, उनके पुत्र विकास पांडे की शादी कानपुर के बर्रा स्थित दामोदर नगर निवासी तारा शुक्ला से हुई। तारा शुक्ला पीसीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में जालौन जिले के कालपी तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात हैं। विवाह समारोह कानपुर के एक गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ।

फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत

शादी को यादगार बनाने के लिए दूल्हा

-दुल्हन ने हेलीकॉप्टर से गांव पहुंचने का फैसला किया। दोपहर में कानपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा दोनों भट्ठा मैदान स्थित हेलीपैड पर पहुंचे, जहां पहले से मौजूद ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

पैतृक आवास पर निभाई गई रस्में


हेलीपैड से कार द्वारा नवदंपती को गांव स्थित घर ले जाया गया। यहां डेहरी पूजन सहित अन्य पारंपरिक रस्में पूरी की गईं। पूरे आयोजन को विशेष प्लानिंग के साथ खुशनुमा और यादगार बनाया गया।

शहर में भी हुआ भव्य स्वागत


इसके बाद अफसर दुल्हन और दूल्हा सदर कोतवाली क्षेत्र के दक्षिणी गौतम नगर स्थित शहर वाले घर पहुंचे, जहां परिवारजनों और करीबियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यह शादी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।


इसे भी पढ़ें : 6 दिसंबर पर सियासत गरम: CM योगी ने विवादित ढांचा हटने को बताया ‘कलंक समाप्त’, अखिलेश ने दरगाह पर चढ़ाई चादर


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Iran sends condolences to India.

ईरान ने भारत को भेजा शोक समारोह का निमंत्रण, बीजेपी और कांग्रेस नेताओं को भी बुलावा: रिपोर्ट

Xi Jinping on military modernization

शी जिनपिंग ने सेना के आधुनिकीकरण का लिया संकल्प, भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान तेज करने का ऐलान

Number of Indian workers in Russia has increased.

रूस में भारतीय कामगारों की बढ़ी मांग, 70 हजार भारतीय कर रहे काम; 2026 में 40 हजार नई नौकरियों की तैयारी

Deoria Pathardeva Nagar Panchayat

देवरिया: पथरदेवा नगर पंचायत के वार्ड-4 में बिजली व्यवस्था होगी आधुनिक, नए पोल और ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू

Deoria From the Bihar border to Pakha

देवरिया: बिहार सीमा से पकहा तक भारी वाहनों की आवाजाही 20 जुलाई तक बंद, प्रवेश द्वार निर्माण के चलते लिया गया फैसला

Heartbreaking in Moradabad

मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेम संबंध में बाधा बनने पर मां ने दो वर्षीय बेटे की कथित हत्या, गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!