Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Published on: June 26, 2025
देवरिया में विवाहिता की

देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के सकतुआ बुजुर्ग गांव में एक विवाहिता की मौत ने संदेह और आक्रोश को जन्म दे दिया है। बुधवार रात को विवाहिता इंदु देवी (30) का शव उसके ससुराल में कमरे के अंदर फंदे से लटकता मिला।

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर मायके पक्ष को जानकारी दी। घटना की जानकारी पर जब मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया और हंगामा शुरू कर दिया।

मृतका के पिता रमेश प्रसाद, निवासी बेलवा कारखाना (थाना चौरा खास, कुशीनगर) ने बताया कि उन्होंने पांच साल पहले अपनी बेटी इंदु की शादी महेंद्र कुशवाहा से की थी। उनका आरोप है कि इंदु को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और यह आत्महत्या नहीं बल्कि पूर्व नियोजित हत्या है।

विवाद बढ़ता देख सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मौत के कारणों की पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!