Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

‘बैटल ऑफ गलवान’ का पहला गाना ‘मातृभूमि’ रिलीज, देशभक्ति और भावनाओं से भरा सलमान खान का अंदाज

Published on: January 25, 2026
First song of 'Battle of Galwan'

द देवरिया न्यूज़,मुंबई/,मनोरंजन : ‘बैटल ऑफ गलवान’ के टीज़र के बाद अब मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ‘मातृभूमि’ रिलीज कर दिया है। यह गाना फिल्म के म्यूजिकल सफर की शुरुआत करता है और देशभक्ति व भावनाओं से भरपूर माहौल रचता है। सादगी के साथ गहराई लिए यह गीत फिल्म की कहानी का मूड सेट करता है और रिलीज से पहले ही दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा देता है।

गाने में सलमान खान एक भारतीय सेना अधिकारी के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि चित्रांगदा सिंह उनके साथ उनकी पत्नी की भूमिका में दिखाई देती हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री स्वाभाविक और भावनात्मक लगती है। गाने में दोनों को दो छोटे बच्चों के साथ एक परिवार के रूप में दिखाया गया है, जहां एक ओर घर के सुकून भरे पल हैं तो दूसरी ओर गलवान की जंग से जुड़े कठिन और तनावपूर्ण दृश्य। ये सीन प्यार, कर्तव्य, बलिदान और देशसेवा के भाव को और मजबूती से सामने रखते हैं।

इमोशन और देशभक्ति का संगम है ‘मातृभूमि’

‘मातृभूमि’ गाना फिल्म की आत्मा को दर्शाता है। इस गीत को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है, जिन्होंने एक बार फिर भावनाओं को छू लेने वाली धुन के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है।
हिमेश रेशमिया ने बताया कि इस गाने को बनाना उनके लिए बेहद इमोशनल अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि गाने की फील भारतीय सेना की बीट्स और उनकी ऊर्जा से प्रेरित है। अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल के साथ काम करना खास रहा, वहीं सलमान खान के साथ दोबारा जुड़ना और सलमान खान फिल्म्स म्यूजिक लेबल से गाने का रिलीज होना इस सफर को और भी खास बनाता है।

गाने के बोल समीर अंजन ने लिखे हैं और इसे अरिजीत सिंहश्रेयाघोषाल ने अपनी आवाज दी है, जो भारतीय संगीत की सबसे लोकप्रिय आवाजों में शुमार हैं।

फिल्म और गाने को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

‘बैटल ऑफ गलवान’ को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमान खान ने प्रोड्यूस किया है और इसके निर्देशक अपूर्व लाखिया हैं। फिल्म का म्यूजिक सलमान खान फिल्म्स म्यूजिक लेबल से रिलीज किया गया है, जबकि सोनी म्यूजिक इंडिया इसकी ऑफिशियल म्यूजिक डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर है।
फिल्म बहादुरी, बलिदान और देशभक्ति की कहानी पेश करने का वादा करती है, जिसमें चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज के सिर्फ 32 मिनट के भीतर ‘मातृभूमि’ को 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह तेजी से ट्रेंडिंग लिस्ट में वायरल हो रहा है।


इसे भी पढ़ें : गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ दिल्ली पुलिस की FIR, गणतंत्र दिवस से पहले अशांति फैलाने की धमकी का आरोप


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Deoria Encroachment ahead of Janmashtami

देवरिया : जन्माष्टमी से पहले अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पंचायत टीम से मारपीट, 11 कारोबारियों पर केस

Leave a Reply

error: Content is protected !!