Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

वैश्विक तनाव के बीच पीएम मोदी और इजरायली पीएम नेतन्याहू की फोन पर बातचीत, रणनीतिक साझेदारी और आतंकवाद पर चर्चा

Published on: January 8, 2026
PM Modi amidst global tension

द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली : वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई के बाद वैश्विक राजनीति में बढ़ते तनाव के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है। इस बातचीत की जानकारी खुद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि उन्होंने अपने मित्र बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत की और उन्हें तथा इजरायल के नागरिकों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कहा, “हमने आने वाले समय में भारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की।”

उन्होंने आगे कहा कि बातचीत के दौरान क्षेत्रीय हालात पर भी विचार-विमर्श हुआ और आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से मिलकर लड़ने के साझा संकल्प को दोहराया गया।

डामाडोल वैश्विक हालात के बीच बातचीत

पीएम मोदी और नेतन्याहू की यह बातचीत ऐसे समय पर हुई है, जब अंतरराष्ट्रीय राजनीति में अस्थिरता चरम पर है। हाल ही में अमेरिका ने वेनेजुएला में कार्रवाई करते हुए राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार किया और उन्हें विदेशी धरती पर ले जाकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मादुरो पर अमेरिका में अवैध रूप से ड्रग्स और हथियार भेजने के आरोप लगाए हैं।

वेनेजुएला में सत्ता के कमजोर पड़ने के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि अमेरिका का अगला निशाना ईरान हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अमेरिका ईरान के खिलाफ कोई बड़ा कदम उठाता है तो यह चौंकाने वाला नहीं होगा, क्योंकि हाल के दिनों में ईरान और इजरायल के बीच तनाव के दौरान अमेरिका पहले ही ईरान पर सैन्य कार्रवाई कर चुका है।

ऐसे संवेदनशील वैश्विक परिदृश्य में भारत और इजरायल के शीर्ष नेताओं के बीच हुई यह बातचीत कूटनीतिक रूप से काफी अहम मानी जा रही है।


इसे भी पढ़ें : देवरिया : बघौचघाट में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 90 लीटर शराब बरामद, 6 गिरफ्तार


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Iran sends condolences to India.

ईरान ने भारत को भेजा शोक समारोह का निमंत्रण, बीजेपी और कांग्रेस नेताओं को भी बुलावा: रिपोर्ट

Xi Jinping on military modernization

शी जिनपिंग ने सेना के आधुनिकीकरण का लिया संकल्प, भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान तेज करने का ऐलान

Number of Indian workers in Russia has increased.

रूस में भारतीय कामगारों की बढ़ी मांग, 70 हजार भारतीय कर रहे काम; 2026 में 40 हजार नई नौकरियों की तैयारी

Deoria Pathardeva Nagar Panchayat

देवरिया: पथरदेवा नगर पंचायत के वार्ड-4 में बिजली व्यवस्था होगी आधुनिक, नए पोल और ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू

Deoria From the Bihar border to Pakha

देवरिया: बिहार सीमा से पकहा तक भारी वाहनों की आवाजाही 20 जुलाई तक बंद, प्रवेश द्वार निर्माण के चलते लिया गया फैसला

Heartbreaking in Moradabad

मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेम संबंध में बाधा बनने पर मां ने दो वर्षीय बेटे की कथित हत्या, गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!