Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया: बरात से लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, कार पेड़ से टकराई

Published on: March 11, 2026
Deoria Two youths returning from marriage procession
द  देवरिया न्यूज़,देवरिया/बरियारपुर। क्षेत्र के सोनूघाट-महुआनी मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा घटैला गाजी गांव के पास स्थित सेमरहवा बाबा स्थान के समीप हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार में सवार दोनों युवक कुशीनगर जिले के हाटा क्षेत्र में एक बरात से लौट रहे थे।
मंगलवार सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त कार को देखा और इसकी सूचना बरियारपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे दोनों युवकों के शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान नगर पंचायत बरियारपुर के वार्ड नंबर-5, टोला जेठहंसी निवासी अतुल कुमार पांडेय उर्फ प्रिंस पांडेय (28) पुत्र स्वर्गीय मार्कंडेय पांडेय और सठियांव थाना क्षेत्र के खुखुंदू निवासी आकाश पाल पुत्र हरिशंकर पाल के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि अतुल पांडेय बैकुंठपुर बाजार में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते थे, जबकि आकाश पाल उनकी दुकान पर काम करता था। सोमवार शाम दोनों एक कार से कुशीनगर जिले के हाटा क्षेत्र में एक बरात में शामिल होने गए थे। देर रात जब दोनों वापस घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार महुआनी और सोनूघाट के बीच सड़क पर पेड़ की एक डाल गिरी हुई थी। माना जा रहा है कि उसी से बचने की कोशिश में चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। मंगलवार को शोक के कारण बैकुंठपुर बाजार बंद रहा और स्थानीय लोगों ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें : नेपाल चुनाव में बड़ा उलटफेर: Gen-Z आंदोलन के बाद बालेन शाह की पार्टी को भारी बहुमत


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Vidya Vahini Scheme in Delhi

दिल्ली में ‘विद्या वाहिनी’ योजना की शुरुआत, 9वीं की छात्राओं को मुफ्त साइकिल; 1.40 लाख बेटियों को मिलेगा लाभ

spider-man in india

भारत में ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाका, दो दिनों में ₹131 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन, हॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग

New vehicle checking in Bihar

बिहार में वाहन चेकिंग के नए नियम लागू: अब सिर्फ SI या उससे ऊपर के अधिकारी ही रोक सकेंगे गाड़ी, पुलिस मुख्यालय का बड़ा आदेश

Bihar Politics Upendra Kushwaha

बिहार राजनीति: उपेंद्र कुशवाहा की रणनीति रंग लाई, मंत्री दीपक प्रकाश का एमएलसी बनना तय, देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा

Congress on PM Modi

कांग्रेस का पीएम मोदी पर तंज, बोली- देश माफी मांग रहा था, उन्होंने देश को ही माफ कर दिया

Migrant crisis in Ceuta

सेउटा में प्रवासी संकट: 60 हजार घुसपैठियों के बाद स्पेन ने संभाली स्थिति, 57 लोगों की मौत, सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Leave a Reply

error: Content is protected !!