Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, लग्जरी कार से 117 लीटर देशी शराब जब्त

Published on: July 15, 2025
illegal liquor in deoria
द देवरिया न्यूज़ : देवरिया में पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है। लार थाना पुलिस ने सोमवार को अवैध शराब की तस्करी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर 117 लीटर देशी शराब बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भेड़िहरवा टोला लार मोड़ के पास चेकिंग की। एक रिनाल्ट क्वीड कार (UP 70ED 9657) को रोका गया। कार से 13 पेटी देशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन वर्मा और मिथुन चौहान के रूप में हुई है। अमन वर्मा बलिया उत्तर गांव का रहने वाला है। मिथुन चौहान धवरिया वार्ड, कस्बा लार का निवासी है।
पुलिस ने कार और शराब को जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना लार में बीएनएस की धारा 318(4), 319(2) और आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सलेमपुर के क्षेत्राधिकारी दीपक शुक्ला के अनुसार, आरोपी लक्जरी कार से देशी शराब को बिहार ले जा रहे थे।

इसे भी पढ़ें : सपा जिलाध्यक्ष के परिजन पर हत्या का आरोप, व्यास यादव ने बताया साजिश

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

EVMVVPAT in Deoria

देवरिया में ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण, डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Sonam Wangchuk arrives in Srinagar.

श्रीनगर पहुंचे सोनम वांगचुक, वंदे भारत यात्रा की सराहना; परीक्षा सुधार कानून का किया स्वागत, छात्रों पर कार्रवाई न करने की अपील

Preparations for Shravan month

श्रावण मास की तैयारियों का एडीएम ने किया निरीक्षण, बरहज सरयू घाटों पर सुरक्षा और सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश

Food Safety Department in Deoria

देवरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, दूध-दही, पनीर और सॉस समेत 7 नमूने लिए, कई प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस

Deoria Mobile showroom in Salempur

देवरिया: सलेमपुर में मोबाइल शोरूम का शटर उखाड़कर चोरी, हजारों रुपये के मोबाइल और सामान ले उड़े बदमाश

Traffic Police in Deoria

देवरिया में यातायात पुलिस का सघन अभियान, 98 वाहनों का ई-चालान, 8 वाहन सीज

1 thought on “देवरिया में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, लग्जरी कार से 117 लीटर देशी शराब जब्त”

Leave a Reply

error: Content is protected !!