Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

पथरदेवा हादसा: सड़क दुर्घटना में घायल हरिओम सिंह ”काका” ने तोड़ा दम, इलाके में शोक की लहर

Published on: December 7, 2025
Pathardeva Accident Road Accident

द देवरिया न्यूज़,देवरिया : पथरदेवा नगर पंचायत क्षेत्र के निवासी हरिओम सिंह ‘काका’ का रविवार सुबह दुखद निधन हो गया। 4 दिसंबर, गुरुवार की रात पथरदेवा–छितौनी मार्ग पर उनकी बुलेट मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई थी, जिसमें उन्हें सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं।

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें बेहतर इलाज की उम्मीद में मेदांता अस्पताल, लखनऊ लेकर पहुंचे, लेकिन वहां भी इलाज संभव नहीं हो सका। इसके बाद उनका उपचार देवरिया के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां तमाम प्रयासों के बावजूद रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

हरिओम सिंह काका क्षेत्र में एक मिलनसार और सामाजिक कार्यों में सक्रिय व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। उनके अचानक चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जैसे ही उनके निधन की खबर फैली, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। हर आंख नम है और हर दिल गमगीन है।

परिजन, मित्र और शुभचिंतक उन्हें एक नेकदिल, सरल स्वभाव और हमेशा दूसरों की मदद करने वाले इंसान के रूप में याद कर रहे हैं। उनका जाना क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!