Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया : कृषि मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग सुनीं पीएम मन की बात

Published on: March 30, 2026
Deoria Agriculture Minister told the workers
द  देवरिया न्यूज़,देवरिया : पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पथरदेवा सब्जी मंडी स्थित बूथ संख्या 269 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री एवं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने ‘मन की बात’ को केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला एक प्रभावशाली और प्रेरणादायक मंच बताया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी और समाज सेवा से जुड़े प्रेरक विचारों का संदेश मिलता है, जो आम लोगों को देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करता है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कार्यक्रम में दिए गए संदेशों को जन-जन तक पहुंचाएं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आगे आएं।
इस मौके पर भाजपा के कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें जिला महामंत्री श्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष पथरदेवा श्री जिप्पु शाही, जिला पंचायत सदस्य श्री सुजीत प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष पथरदेवा श्री क्रांति सिंह,राणा प्रताप सिंह,श्री विंध्याचल मद्धेशिया, श्री मदन मोहन गुप्ता, श्री रविंद्र मद्धेशिया, श्री अवनीश पाठक, मंडल महामंत्री श्री विवेक दत्त राय, बूथ अध्यक्ष श्री पिंटू सिंह और श्री भीम यादव शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें जनहित में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया

इसे भी पढ़ें : देवरिया में वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़: तीन आरोपी गिरफ्तार, आठ मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Pathardeva Nagar Panchayat

देवरिया: पथरदेवा नगर पंचायत के वार्ड-4 में बिजली व्यवस्था होगी आधुनिक, नए पोल और ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू

Deoria From the Bihar border to Pakha

देवरिया: बिहार सीमा से पकहा तक भारी वाहनों की आवाजाही 20 जुलाई तक बंद, प्रवेश द्वार निर्माण के चलते लिया गया फैसला

Heartbreaking in Moradabad

मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेम संबंध में बाधा बनने पर मां ने दो वर्षीय बेटे की कथित हत्या, गिरफ्तार

Tragic accident in Basti

बस्ती में दर्दनाक हादसा: पिता की मौत का सदमा नहीं सह पाया 15 वर्षीय बेटा, कुछ घंटों में दोनों ने तोड़ा दम

Ram Mandir donation irregularity case

राम मंदिर दान गड़बड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, पहले अर्जेंसी पत्र देने को कहा

Iran on the Strait of Hormuz

होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का बड़ा दावा, विदेश मंत्री बोले- नियंत्रण हमारे पास; अमेरिका से वार्ता की तैयारी

1 thought on “देवरिया : कृषि मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग सुनीं पीएम मन की बात”

Leave a Reply

error: Content is protected !!