Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया से लापता दो सगी बहनें दिल्ली में मिलीं, पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया

Published on: October 25, 2025
Two relatives missing from Deoria
द देवरिया न्यूज़ ,तरकुलवा (देवरिया)। थाना तरकुलवा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंजरिया के पोखरभिंडा टोला से शुक्रवार को लापता हुईं दो सगी नाबालिग बहनें आखिरकार दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सकुशल मिल गईं। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया था और पुलिस टीम लगातार बच्चियों की तलाश में जुटी थी।
थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि दोनों बहनों की पहचान फलक (13) और महक (11) के रूप में हुई है, जो शुक्रवार की सुबह स्कूल जाने के लिए निकली थीं लेकिन छुट्टी के बाद घर नहीं लौटीं। परिजनों द्वारा तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की और कई संभावित स्थानों पर खोजबीन की।
सूत्रों के मुताबिक, तकनीकी सर्विलांस और रेलवे अधिकारियों की मदद से दोनों लड़कियों का लोकेशन दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिला। स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। फिलहाल उन्हें दिल्ली पुलिस की देखरेख में रखा गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों बच्चियों को जल्द ही परिजनों को सुपुर्द करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले की पूरी जांच की जा रही है कि दोनों नाबालिग दिल्ली कैसे पहुंचीं और इस घटना के पीछे कोई अन्य वजह या व्यक्ति तो शामिल नहीं है।
गांव में बच्चियों के सुरक्षित मिलने की खबर के बाद परिवार और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

इसे भी पढ़ें : स्कूल से लापता हुई दो सगी बहनें, मां ने थाने में दी तहरीर — पुलिस ने शुरू की तलाश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Khukhundu PHC of Deoria

देवरिया के खुखुंदू पीएचसी का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, प्रभारी चिकित्साधिकारी मिले अनुपस्थित

Agriculture Minister Surya Pratap Shahi

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बघौचघाट थाने का किया औचक निरीक्षण, कानून-व्यवस्था पर दिए निर्देश

Basic Education Department in Deoria

देवरिया में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, डीएम ने शिक्षा गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

Inauguration of Krishi Bhavan in Deoria

देवरिया में कृषि भवन का लोकार्पण, मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले- किसानों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचे योजनाओं का लाभ

Kejriwal before Punjab elections

पंजाब चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा हमला, बोले- ‘औरंगजेब की तरह मोदी ने भी कब्जा किया’

Owaisi on rising prices of cotton

सूत की बढ़ती कीमतों पर ओवैसी ने केंद्र से मांगा हस्तक्षेप, बोले- पावरलूम उद्योग गहरे संकट में

Leave a Reply