Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

लखनऊ में मौसम अचानक बदला, बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

Published on: September 30, 2025
Weather sudden in Lucknow
द देवरिया न्यूज़ लखनऊ : लखनऊ में दोपहर के समय मौसम ने अचानक करवट ली है। आकाश में बादल छा गए हैं और ठंडी हवा चल रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में 5 से 15 मिलीमीटर बारिश की संभावना के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि बादलों के साथ गरज-चमक जारी रह सकती है और कई इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना है। सुबह तक शहर में तेज धूप रही थी, लेकिन पूरे सितंबर माह की उमसभरी गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया। दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी का असर बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य तापमान से क्रमशः 1.8 और 3.9 डिग्री अधिक था। वहीं, अधिकतम आर्द्रता 92 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 57 प्रतिशत रही।

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके चलते तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से अब तक लखनऊ में कुल 665.8 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि इस दौरान सामान्य बारिश का औसत 681.4 मिलीमीटर था। यानी इस बार मानसून में सामान्य से करीब 2 प्रतिशत कम बारिश हुई है।


इसे भी पढ़ें : भाजपा महासचिव विनोद तावड़े से मिले भोजपुरी स्टार पवन सिंह, विधानसभा चुनाव को लेकर लगीं अटकलें

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

1 thought on “लखनऊ में मौसम अचानक बदला, बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी”

Leave a Reply

error: Content is protected !!