Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में कच्चा मटन पर विवाद, रेस्टोरेंट संचालक पर चाकू से हमला

Published on: February 5, 2026
Controversy over raw mutton in Deoria
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : देवरिया में कच्चा मटन परोसने को लेकर हुए विवाद में एक रेस्टोरेंट संचालक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना बुधवार शाम सोनूघाट चौराहे पर स्थित शुभम व्यंजन कॉर्नर की है, जहां संचालक शिवम गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सदर कोतवाली क्षेत्र के चकसराय बदलदास बदली निवासी शिवम गुप्ता अपने सहयोगी विवेक कुमार गुप्ता के साथ सोनूघाट चौराहे पर शुभम व्यंजन कॉर्नर नामक भोजनालय संचालित करते हैं। बुधवार शाम चौराहे के ही एक युवक ने करीब डेढ़ किलो मटन पकाने के लिए दुकान पर दिया था।

निर्धारित समय बाद जब युवक मटन लेने पहुंचा, तो उसने मटन कच्चा होने की शिकायत की। इसी बात को लेकर दुकानदार और युवक के बीच कहासुनी हो गई, जो कुछ ही देर में विवाद में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुस्से में युवक ने दुकान में रखा चाकू उठाकर दुकानदार पर हमला कर दिया।

हमले के दौरान शिवम गुप्ता के हाथ पर कई जगह गहरे जख्म हो गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को शांत कराया और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।

पीड़ित पक्ष ने सदर कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी है। सदर कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Leave a Reply

error: Content is protected !!