Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

करोड़ों की हेराफेरी! पूर्व प्रधान पर लगे गंभीर आरोप, DM ने मांगी 15 दिन में रिपोर्ट

Published on: August 27, 2025
misappropriation of crores
द देवरिया न्यूज़ : देवरिया जनपद की भाटपाररानी तहसील के ग्राम पंचायत कोड़रा में एक बड़े वित्तीय घोटाले का मामला उजागर हुआ है। गांव निवासी चंद्रकिशोर द्विवेदी ने नोटरी शपथ पत्र के साथ जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपते हुए गंभीर अनियमितताओं की ओर ध्यान दिलाया है। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए डीएम ने जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की है, जिसमें जिला पूर्ति अधिकारी और लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पी.पी. सिंह शामिल हैं। टीम को 15 दिनों के भीतर तकनीकी मूल्यांकन और फोटो साक्ष्यों के साथ जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पूर्व ग्राम प्रधान रामअशीष कुशवाहा ने जनवरी 2016 से जनवरी 2021 के अपने कार्यकाल के दौरान गंभीर वित्तीय अनियमितताएं कीं। उन्होंने न तो ग्राम सभा की खुली बैठकें कराईं और न ही क्रय-विक्रय नियमों का पालन किया। फर्मों को जीएसटी और टीडीएस की कटौती के बिना भुगतान किया गया। खड़ंजा मरम्मत सहित अन्य निर्माण कार्यों के नाम पर फर्जी भुगतान दिखाकर करोड़ों रुपये खर्च कर दिए गए। साथ ही, केंद्र और राज्य वित्त आयोग से प्राप्त मजदूरी की राशि को अपने व्यक्तिगत बैंक खाते में स्थानांतरित करने का भी आरोप है। मनरेगा और पंचायत निधि से कराए गए कार्य भी मानकों के अनुरूप नहीं थे।
जिलाधिकारी ने जांच टीम को निर्देशित किया है कि यदि शिकायतों में सत्यता पाई जाती है, तो दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की संस्तुति की जाए। ग्रामीणों ने भी उच्चस्तरीय जांच और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है।

इसे भी पढ़े :  देवरिया: मंत्री बनकर थानाध्यक्ष को दी धमकी, कॉल डिटेल से हुआ खुलासा

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!