Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में बिजली से जुड़े लंबित मामलों पर DM सख्त, कनेक्शन और ट्रांसफार्मर के काम जल्द पूरा करने के निर्देश

Published on: August 12, 2026
Pending electricity-related matters in Deoria

द देवरिया न्यूज़,देवरिया। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में विद्युत कार्यों से संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सरकारी विभागों में लंबित विद्युत कनेक्शन, ट्रांसफार्मर लगाने, क्षमता बढ़ाने और ट्रांसफार्मर व बिजली के पोल शिफ्ट करने से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्युत संबंधी कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सरकारी विभागों के काम प्रभावित न हों

जिलाधिकारी ने कहा कि विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लागू करने में विद्युत विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। बिजली से जुड़े मामले लंबे समय तक लंबित रहने पर संबंधित विभागों के कार्य प्रभावित होते हैं। इसलिए विद्युत विभाग को अन्य विभागों की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता के साथ काम करना चाहिए।

बैठक में आईसीडीएस, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, नलकूप, आईटीआई और नगर निकायों में बिजली कनेक्शन, ट्रांसफार्मर और अन्य विद्युत संबंधी समस्याओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित कराने के निर्देश दिए।

ITI सलेमपुर में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश

आईटीआई सलेमपुर के प्रधानाचार्य ने संस्थान में नियमित विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने और एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जाने की आवश्यकता बताई। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को मामले में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी तरह बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों और आईसीडीएस के आंगनबाड़ी केंद्रों में लंबित विद्युत कनेक्शन जल्द उपलब्ध कराने को कहा गया।

स्कूल, आंगनबाड़ी और नलकूपों की समस्याएं जल्द होंगी दूर

डीएम ने निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों, नलकूपों और अन्य सरकारी संस्थानों में बिजली से संबंधित समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था की कमी के कारण किसी भी सरकारी विभाग के कामकाज में बाधा नहीं आनी चाहिए।

नगर निकायों में लंबित विद्युत प्रकरणों का भी जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अधीक्षण अभियंता अमित कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिशचंद्रनाथ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामजीयावन मौर्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी आदिश मिश्रा, आईटीआई प्रधानाचार्य केके राम सहित जल निगम, ग्रामीण क्षेत्र के अधिशासी अभियंता और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


इसे भी पढ़ें : देवरिया जिला कारागार का DM-SP ने किया औचक निरीक्षण, महिला बंदियों के बच्चों के लिए पौष्टिक आहार और टीकाकरण पर जोर


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!