Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Published on: October 20, 2026
Previous Class Four killed in road accident

द  देवरिया न्यूज़,कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। रामाभार पुल से करीब 400 मीटर आगे देवरिया रोड पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार में सवार सभी सात युवक घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी कसया पहुंचाया, जहां दो युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवकों ने मंगलवार को दम तोड़ दिया।

रात 11:30 बजे हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब 11:30 बजे कार संख्या यूपी 57 एडब्ल्यू 9888 देवरिया रोड से गुजर रही थी। रामाभार पुल से लगभग 400 मीटर आगे चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार सवार सातों युवक घायल हो गए। हादसे में चार युवकों की मौत से उनके परिवारों में मातम पसरा है।

माता-पिता के इकलौते बेटे थे आदित्य

रामपुरगढ़ निवासी 18 वर्षीय आदित्य कन्नौजिया इंटरमीडिएट के छात्र थे। उनके पिता रितेश कन्नौजिया वेल्डिंग की दुकान चलाते हैं। दो भाई-बहनों में आदित्य छोटे और माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी मौत से परिवार का सहारा छिन गया। बेटे को खोने के गम में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दो महीने पहले कतर से लौटे थे संजीव

25 वर्षीय संजीव शर्मा कतर में वेल्डिंग का काम करते थे। वह दो महीने पहले ही विदेश से घर लौटे थे। उनके पिता सुभाष शर्मा सिलाई की दुकान चलाते हैं। दो भाइयों में संजीव छोटे थे। परिवार को उम्मीद थी कि उनके लौटने से खुशियां बढ़ेंगी, लेकिन हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

कैमरा चलाकर परिवार की मदद करते थे प्रदीप

23 वर्षीय प्रदीप प्रसाद शादी-विवाह समारोहों में कैमरा चलाने का काम करते थे। चार भाइयों और एक बहन में वह तीसरे नंबर पर थे। उनके पिता छठू प्रसाद मजदूरी करते हैं। प्रदीप भी काम करके परिवार की आर्थिक मदद करते थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों के साथ आर्थिक संकट भी गहरा गया है।

ग्राम प्रधान के सबसे छोटे बेटे थे नितेश

22 वर्षीय नितेश प्रसाद इंटरमीडिएट के छात्र थे। उनके पिता शकुन्तल प्रसाद ग्राम प्रधान हैं। तीन भाइयों में नितेश सबसे छोटे थे। उनके दोनों बड़े भाई रेलवे में नौकरी करते हैं। एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है, जबकि दूसरा लिपिक के पद पर कार्यरत है। नितेश की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

घायल अंकित की हालत बेहद गंभीर

हादसे में घायल मठिया रति निवासी 23 वर्षीय अंकित प्रसाद का गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने उनकी हालत बेहद गंभीर बताई है। वहीं, देउरवा निवासी 24 वर्षीय अंकित यादव और 25 वर्षीय अंकित यादव का भी उपचार जारी है।

चार युवकों की मौत और तीन के घायल होने से इलाके में शोक की लहर है। हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं और पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है।


इसे भी पढ़ें : सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!