Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया : महाशिवरात्रि पर कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने किया अंत्येष्टि स्थल का शिलान्यास

Published on: February 16, 2026
Deoria Agriculture Minister on Mahashivratri
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अपनी विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के ग्राम मुसहरी में छोटी गंडक नदी के किनारे बनने वाले अंत्येष्टि स्थल का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया। इस परियोजना की कुल लागत ₹24 लाख 36 हजार निर्धारित की गई है।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अंत्येष्टि स्थल के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी और अंतिम संस्कार जैसी आवश्यक प्रक्रिया सम्मानजनक ढंग से संपन्न हो सकेगी।

इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख तरकुलवा श्री रामाशीष गुप्ता, मंडल अध्यक्ष तरकुलवा श्री दुष्यंत राव, मंडल अध्यक्ष पथरदेवा श्री जिप्पु शाही, भाजपा नेता श्री संजय सिंह सैंथवार, जिला पंचायत सदस्य श्री कुंदन जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री अंबुज शाही, नगर अध्यक्ष पथरदेवा श्री क्रांति सिंह, नगर अध्यक्ष तरकुलवा श्री जनार्दन कुशवाहा, नगर पंचायत लौरिया (बिहार) के अध्यक्ष श्री संजय प्रसाद, नगर उपाध्यक्ष श्री धीरज सिंह ‘लड्डू’, ग्राम प्रधान मुसहरी श्री मुकेश गुप्ता सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भी भागीदारी रही। शिलान्यास के बाद विधिवत पूजन किया गया और क्षेत्र के विकास को लेकर आगे की योजनाओं पर भी चर्चा हुई।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

21 organs recovered from the body of a youth from Deoria.

देवरिया के युवक के शव से 21 अंग गायब होने का दावा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद परिवार ने उठाए गंभीर सवाल

'School Chalo Abhiyan' in Deoria

देवरिया में ‘स्कूल चलो अभियान 2026-27’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ, जन-जागरूकता रैली को विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने दिखाई हरी झंडी

Land worth ₹100 crore in Sambhal

संभल में 100 करोड़ रुपये के भूमि घोटाले की जांच तेज, पूर्व ईओ की गिरफ्तारी के बाद कई अधिकारी जांच के दायरे में

PM Modi and the Japanese Prime Minister

पीएम मोदी और जापानी प्रधानमंत्री सनाए तकाइची की मुलाकात, भारत-जापान संबंधों को नई मजबूती देने पर बनी सहमति

BrahMos missile sold to UAE

UAE को ब्रह्मोस मिसाइल बेच सकता है भारत, रक्षा साझेदारी को मिलेगा नया आयाम

Indians in the Dubai Duty-Free draw

दुबई ड्यूटी फ्री ड्रॉ में भारतीयों की चमकी किस्मत, केरल के दो प्रवासियों ने जीते 9.5-9.5 करोड़ रुपये

Leave a Reply

error: Content is protected !!