Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

नैनीताल में पत्नी पर कार चढ़ाने का आरोप, कार्रवाई न होने पर गाजियाबाद में दर्ज कराई शिकायत

Published on: January 9, 2026
Car running over wife in Nainital
द देवरिया न्यूज़,गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक विवाहिता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि पति ने अपनी कथित प्रेमिका के साथ मिलकर उस पर कार चढ़ाने की कोशिश की। यह घटना उत्तराखंड के नैनीताल की बताई जा रही है। नैनीताल पुलिस की ओर से कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने गाजियाबाद के वेव सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

क्या है पूरा मामला

पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी वर्ष 2015 में गाजियाबाद के श्याम पार्क निवासी अभिषेक कौशिक से हुई थी। दंपती का छह वर्षीय बेटा है। महिला बहराइच में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है, जबकि पति नोएडा की एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। महिला का आरोप है कि उसके पति के उसी कंपनी में कार्यरत एक युवती से अवैध संबंध हैं।
महिला ने बताया कि बिना किसी जानकारी के उसका पति उस युवती के साथ नैनीताल घूमने चला गया था। इसकी जानकारी मिलने पर वह अपने परिजनों के साथ नैनीताल पहुंची। आरोप है कि 29 दिसंबर को उसने पति और उस युवती को कार से घूमते हुए देखा, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया।

कार चढ़ाने के प्रयास का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि विवाद के दौरान जब उसने पति को रोकने की कोशिश की, तो उसने उस पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। महिला का कहना है कि उसे करीब 100 मीटर तक कार के बोनट पर बैठाकर घसीटा गया, जिससे उसकी जान को गंभीर खतरा पैदा हो गया।
घटना के बाद महिला ने नैनीताल पुलिस में शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने गाजियाबाद के वेव सिटी थाने में तहरीर दी।

जीरो एफआईआर दर्ज कर होगी ट्रांसफर

इस मामले में एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। चूंकि घटना नैनीताल में हुई है, इसलिए जीरो एफआईआर दर्ज कर प्रकरण को नैनीताल पुलिस को ट्रांसफर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी तथ्यों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : नेपाल में देवरिया के खिलाड़ियों का जलवा, इंडो-नेपाल मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में जीते 5 पदक


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!