Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

भक्ति और आस्था का संगम: मां हिरमति भवानी मंदिर में सहस्त्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ

Published on: March 20, 2026
Confluence of devotion and faith Mother
द  देवरिया न्यूज़,देवरिया : देवरिया धूस स्थित मां हिरमति भवानी मंदिर में गुरुवार को आस्था और भक्ति के माहौल के बीच दस दिवसीय 23वें श्री सहस्त्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। पथरदेवा विकासखंड के इस प्रसिद्ध मंदिर परिसर में निकली कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए, जिनमें बड़ी संख्या में कन्याएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थीं। “जय माता दी” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। हाथी-घोड़े, बैंड-बाजा और सैकड़ों वाहनों के साथ निकली इस यात्रा ने हर किसी को भक्ति में सराबोर कर दिया।

यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर देवरिया धूस चौराहा, बोल बम चौराहा, बंजरिया बाजार, गुलहरिया बाजार और तरकुलवा बाजार होते हुए गंगाधर बाबा स्थान पहुंची। यहां छोटी गंडक नदी के घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में पवित्र जल भरा गया। इसके बाद यात्रा कंचनपुर चौराहा, हनुमानगंज चौराहा और पथरदेवा बाजार से गुजरते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की गई।

यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और जलपान की व्यवस्था की। पूरे मार्ग में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

इस महायज्ञ के मुख्य यजमान अखिलेश सिंह और उनकी पत्नी अनीता देवी हैं। यज्ञाचार्य के रूप में पंडित आनंद मिश्रा द्वारा वैदिक विधि से अनुष्ठान संपन्न कराया जा रहा है। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन दिन में प्रख्यात भोजपुरी प्रवचनकर्ता पंडित वीरेंद्र तिवारी श्रीरामचरितमानस की कथा सुनाएंगे, वहीं रात्रि में भव्य रामलीला का मंचन होगा, जिससे श्रद्धालु आध्यात्मिक आनंद प्राप्त करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे। बघौचघाट थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह और तरकुलवा पुलिस बल ने यातायात एवं शांति व्यवस्था को सुचारु रूप से संभाला।

इस पावन अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान अजीत सिंह, हरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, जयकुमार राव, अजय सिंह, मोनू सिंह, वीर प्रताप सिंह, रवि राव, संजय मल्ल, राकेश राय, मुकेश सिंह सेंगर, पुजारी शंभू पांडेय सहित मंदिर एवं यज्ञ समिति के सदस्य और हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पूरा क्षेत्र इन दिनों भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत नजर आ रहा है, जहां हर ओर मां भवानी के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Leave a Reply

error: Content is protected !!