Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

यूपी में कोटेदारों का ऐलान: अगस्त में राशन वितरण रोकेंगे, देवरिया में उठीं 7 मांगें

Published on: July 16, 2025
of Kotedars in UP
द देवरिया न्यूज़ : देवरिया के इंडियन फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के कोटेदारों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। कोटेदारों ने चेतावनी दी है कि मांगें न मानने पर अगस्त माह के पहले तीन दिन राशन वितरण रोक दिया जाएगा।
जिलाध्यक्ष विश्वजीत मणि ने बताया कि उपभोक्ताओं से फोन पर फीडबैक लेने की मौजूदा व्यवस्था में कई बार विरोधी या असंबंधित लोगों से संपर्क हो जाता है। इससे गलत जानकारी मिलती है और कोटेदारों के खिलाफ अनावश्यक जांच होती है। उन्होंने मांग की कि जांच एक ही विभाग द्वारा की जाए।
कमीशन बढ़ाने की मांग
राशन विक्रेताओं ने कमीशन बढ़ाने की मांग की है। उत्तर प्रदेश में खाद्यान्न पर 90 रुपये प्रति क्विंटल और चीनी पर 70 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन मिलता है। हरियाणा, गोवा, दिल्ली में यह 200 रुपये तक है।शिवमूर्ति सिंह ने डोर स्टेप डिलीवरी में गुणवत्तायुक्त खाद्यान्न की मांग की। साथ ही पूर्व बकाया भुगतान की मांग रखी।
रजिस्टर की न हो अनिवार्यता
उन्होंने ऑनलाइन वितरण में पेपरलेस प्रक्रिया लागू करने और स्टॉक रजिस्टर की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की। स्वयं सहायता समूहों की दुकानों का कमीशन सीधे संचालकों के खातों में भेजने की मांग भी रखी गई। एमडीएम व आईसीडीएस योजनाओं में वितरित खाद्यान्न पर भी कमीशन की मांग की गई। धरने में सुदर्शन कुमार, सुरेश राय, अखिलेश, राकेश मिश्र और परशुराम शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : देवरिया में युवती ने मोबाइल की डांट से आहत होकर खाया ज़हर, मौत

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

EVMVVPAT in Deoria

देवरिया में ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण, डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Sonam Wangchuk arrives in Srinagar.

श्रीनगर पहुंचे सोनम वांगचुक, वंदे भारत यात्रा की सराहना; परीक्षा सुधार कानून का किया स्वागत, छात्रों पर कार्रवाई न करने की अपील

Preparations for Shravan month

श्रावण मास की तैयारियों का एडीएम ने किया निरीक्षण, बरहज सरयू घाटों पर सुरक्षा और सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश

Food Safety Department in Deoria

देवरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, दूध-दही, पनीर और सॉस समेत 7 नमूने लिए, कई प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस

Deoria Mobile showroom in Salempur

देवरिया: सलेमपुर में मोबाइल शोरूम का शटर उखाड़कर चोरी, हजारों रुपये के मोबाइल और सामान ले उड़े बदमाश

Traffic Police in Deoria

देवरिया में यातायात पुलिस का सघन अभियान, 98 वाहनों का ई-चालान, 8 वाहन सीज

1 thought on “यूपी में कोटेदारों का ऐलान: अगस्त में राशन वितरण रोकेंगे, देवरिया में उठीं 7 मांगें”

Leave a Reply

error: Content is protected !!