Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

कानपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का 81 वर्ष में निधन

Published on: November 29, 2025
Senior Congress leader of Kanpur

द देवरिया न्यूज़,कानपुर: उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले जायसवाल का जन्म 25 सितंबर 1944 को कानपुर में हुआ था। वे तीन बार लोकसभा सांसद रहे और केंद्र सरकार में गृह राज्य मंत्री तथा कोयला मंत्री जैसे अहम पदों पर कार्यरत रहे। चार दशकों से अधिक समय तक सक्रिय रहकर उन्होंने राजनीतिक क्षेत्र में मजबूत पहचान बनाई। हालांकि पिछले लोकसभा चुनाव से पहले उनके भाई प्रमोद जायसवाल ने कांग्रेस छोड़ भाजपा जॉइन कर ली थी, लेकिन श्रीप्रकाश जायसवाल जीवनभर कांग्रेस से जुड़े रहे।


लंबे समय से थे बीमार, इलाज के दौरान हुई मौत

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि श्रीप्रकाश जायसवाल लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें किदवई नगर स्थित नर्सिंग होम ले जाया गया। वहां से उन्हें कॉर्डियोलॉजी विभाग रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की जानकारी कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता और ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने साझा की।


कानपुर में ही बीती ज़िंदगी, 1989 में बने थे महापौर

कानपुर में जन्मे श्रीप्रकाश जायसवाल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बीएनएसडी इंटर कॉलेज से पूरी की। उनका विवाह 28 अप्रैल 1967 को माया रानी जायसवाल से हुआ। उनके दो पुत्र, एक पुत्री और दो पोते हैं।

जायसवाल ने सक्रिय राजनीति की शुरुआत 1989 में कानपुर शहर के महापौर बनकर की। इसके बाद वे राष्ट्रीय राजनीति की ओर बढ़े और 1999 में पहली बार कानपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए। 2004 और 2009 में भी उन्हें लगातार जीत मिली और वे 15 वर्षों तक कानपुर का प्रतिनिधित्व करते रहे।


केंद्र सरकार में गृह राज्य मंत्री और कोयला मंत्री रहे

यूपीए-1 सरकार में उन्हें गृह राज्य मंत्री बनाया गया, जहां वे 23 मई 2004 से 22 मई 2009 तक तैनात रहे। इस दौरान उन्होंने आंतरिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण दायित्व निभाए।

यूपीए-2 में 19 जनवरी 2011 से 26 मई 2014 तक उन्होंने कोयला मंत्री के रूप में कार्य किया। वे स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री के रूप में कोयला मंत्रालय तथा सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग से जुड़े रहे। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।


प्रदेश अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी रहे सक्रिय

श्रीप्रकाश जायसवाल ने 2000 से 2002 तक उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का दायित्व भी संभाला। इस दौरान उन्होंने संगठन विस्तार और पार्टी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण काम किए।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी वे सक्रिय रहे। 2009 में ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों पर हुए हमलों की जांच में वे महत्वपूर्ण भूमिका में थे। उन्होंने मेलबर्न के अस्पतालों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों का दौरा किया तथा ट्रेनों में सफर कर सुरक्षा स्थिति का प्रत्यक्ष आकलन किया। इस मुद्दे को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूती से उठाया।


इसे भी पढ़ें : देवरिया में कक्षा 1 से 8 तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं स्थगित,शिक्षकों की SIR ड्यूटी के चलते नया शेड्यूल जारी


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Pathardeva Nagar Panchayat

देवरिया: पथरदेवा नगर पंचायत के वार्ड-4 में बिजली व्यवस्था होगी आधुनिक, नए पोल और ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू

Deoria From the Bihar border to Pakha

देवरिया: बिहार सीमा से पकहा तक भारी वाहनों की आवाजाही 20 जुलाई तक बंद, प्रवेश द्वार निर्माण के चलते लिया गया फैसला

Heartbreaking in Moradabad

मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेम संबंध में बाधा बनने पर मां ने दो वर्षीय बेटे की कथित हत्या, गिरफ्तार

Tragic accident in Basti

बस्ती में दर्दनाक हादसा: पिता की मौत का सदमा नहीं सह पाया 15 वर्षीय बेटा, कुछ घंटों में दोनों ने तोड़ा दम

Ram Mandir donation irregularity case

राम मंदिर दान गड़बड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, पहले अर्जेंसी पत्र देने को कहा

Iran on the Strait of Hormuz

होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का बड़ा दावा, विदेश मंत्री बोले- नियंत्रण हमारे पास; अमेरिका से वार्ता की तैयारी

Leave a Reply

error: Content is protected !!