Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

दिल्ली दंगा मामला: उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत से इनकार, अन्य पांच आरोपियों को राहत

Published on: January 5, 2026
Delhi riot case Omar Khalid
द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2020 के दिल्ली दंगा मामले में अहम फैसला सुनाते हुए उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इनकार कर दिया है। हालांकि, कोर्ट ने इसी मामले में अन्य आरोपी गुलफिशा फातिमा, मीरान हैदर, शिफा उर रहमान, मोहम्मद सलीम खान और शादाब अहमद को जमानत प्रदान की है।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने स्पष्ट किया कि लंबे समय तक जेल में रहना अपने आप में जमानत का आधार नहीं हो सकता। अदालत ने कहा कि ट्रायल में देरी को “ट्रंप कार्ड” की तरह इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि इससे कानून में मौजूद वैधानिक सुरक्षा प्रावधान निष्प्रभावी हो सकते हैं।

कोर्ट ने यह भी माना कि उमर खालिद और शरजील इमाम की भूमिका अन्य आरोपियों से अलग है, इसलिए उनके मामलों को समान आधार पर नहीं देखा जा सकता। पुलिस की ओर से दलील दी गई कि ये आरोपी फरवरी 2020 में हुई हिंसा के मुख्य साजिशकर्ताओं में शामिल थे।

गौरतलब है कि दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाकों में फरवरी 2020 में भड़की हिंसा में 53 लोगों की मौत हुई थी और 700 से अधिक लोग घायल हुए थे। यह हिंसा नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों के दौरान हुई थी। इस मामले में आरोपियों पर यूएपीए और भारतीय दंड संहिता (अब भारतीय न्याय संहिता) की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा चल रहा है।


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

SP celebrated in Deoria.

देवरिया में सपा ने मनाई ‘छोटे लोहिया’ जनेश्वर मिश्र की जयंती, समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

On Delhi-Meerut Expressway

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: हरिद्वार जा रहे तीन कांवड़ियों की मौत, फरार वाहन की तलाश में पुलिस

Delhi High Court Judge

दिल्ली हाईकोर्ट की जज से जुड़े अवमानना मामले में सौरव दास समेत कई नेताओं को नोटिस, चार हफ्ते में मांगा जवाब

PM Modi's new MPs

पीएम मोदी की नए सांसदों संग ब्रेकफास्ट बैठक, सदन में सक्रिय रहने और संवाद की राजनीति अपनाने की दी सलाह

Sheikh Hasina's media engagements

शेख हसीना के मीडिया कार्यक्रम से भारत ने बनाई दूरी, विदेश मंत्रालय ने कहा- सरकार का कोई संबंध नहीं

Mass of 112 dead bodies in Gaza

गाजा में 112 शवों का सामूहिक अंतिम संस्कार, 2023 में इमारत पर हुए हमले के बाद मलबे में दबे थे मृतक

Leave a Reply

error: Content is protected !!