Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

अखिलेश यादव का हमला – “भाजपा-आरएसएस ने विदेश नीति को पहुंचाया गहरा नुकसान”

Published on: September 22, 2025
Akhilesh Yadav's attack
द देवरिया न्यूज़ लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को भाजपा और आरएसएस पर विदेश नीति को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण भारत की अंतरराष्ट्रीय साख को बड़ा नुकसान हुआ है।

सपा मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा,

“भाजपा-आरएसएस ने भारत की विदेश नीति को बर्बाद कर दिया है। दुनिया के तमाम मित्र देशों ने हमारा साथ छोड़ दिया है। हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पड़ोसी देश भी हमारे साथ नहीं खड़े हुए। पाकिस्तान हमलावर था और चीन हर तरह से उसका समर्थन कर रहा था।”

अखिलेश यादव ने कहा कि जिन देशों के साथ भारत की मजबूत दोस्ती थी, वहां से भी झटके मिल रहे हैं।

“अमेरिका, जिसे भाजपा सरकार अपना बड़ा मित्र बताती थी, उसने भारत पर व्यापार में 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया और अब कड़े आर्थिक प्रतिबंधों की धमकी दे रहा है। घबराई भाजपा सरकार अब चीन की शरण में जा रही है।”

चीन पर दोहराया पुराना आरोप
सपा अध्यक्ष ने चीन को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 1962 के युद्ध के सबक को भाजपा भूल गई है।

“हिंदी-चीनी भाई-भाई का नारा हमने 1962 में सुन लिया था। चीन की नजर हमेशा से भारत की जमीन पर रही है। उसने रिजंगला के वार मेमोरियल को तोड़ दिया, फाइव फिंगर छीन लिए, पेंगान झील पर कब्जा कर लिया। हजारों वर्ग मील भूमि आज भी चीन के कब्जे में है, फिर सरकार उससे बार-बार वार्ता क्यों कर रही है?”

चीन से व्यापार पर जताई नाराजगी
अखिलेश यादव ने कहा कि भारत, अमेरिका के साथ व्यापार में फायदा कमा रहा था, लेकिन चीन के साथ व्यापार घाटे में है।

“चीन के सस्ते सामान ने भारत के बाजार पहले से भर दिए हैं। भाजपा सरकार की नई डील से चीन का भारतीय बाजार में और अधिक दखल बढ़ेगा, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को गहरा नुकसान होगा।”

सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह देश की सुरक्षा और आर्थिक हितों की अनदेखी कर सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए फैसले ले रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जन-जन तक भाजपा सरकार की नाकामियां पहुंचाएं और जनता को जागरूक करें।


इसे भी पढ़े : देवरिया मेडिकल कॉलेज ने घटाई ब्लड बैंक दरें, अब बाहरी मरीजों को आधी कीमत पर मिलेगा खून

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Grand Kanwar Yatra at Devghat

देवरिया : देवघाट में भव्य कांवड़ यात्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने तिरंगा दिखाकर शिवभक्तों को किया रवाना

Student Movement in Jharkhand

झारखंड में छात्रों का आंदोलन 23वें दिन भी जारी, अनशन पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी तबीयत

Majority of doctors in KGMU

KGMU में डॉक्टरों की बड़ी उपलब्धि, बिना बड़े चीरे के निकाला 2 किलो का फाइब्रॉइड

Awadh Ojha on Rahul Gandhi

अवध ओझा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- विपक्ष का काम सिर्फ हंसाना नहीं, देश को दिशा देना भी है

BJP on the ‘Vande Mataram’ controversy

‘वंदे मातरम्’ विवाद पर बीजेपी का कांग्रेस पर हमला, प्रदीप भंडारी ने सोनिया-राहुल से पूछे पांच सवाल

WHO's cancer agency 3

WHO की कैंसर एजेंसी ने 3 आम दवाओं को रखा कैंसरकारी श्रेणी में, जानें किन मरीजों को ज्यादा सावधानी की जरूरत

Leave a Reply

error: Content is protected !!