Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

भाटपार रानी: जहरकांड के बाद राहत, पिता समेत तीनों मासूम स्वस्थ होकर घर लौटे

Published on: December 23, 2025
Bhatpar Rani After the poisoning
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : भाटपार रानी थाना क्षेत्र के ग्राम भरौली में रविवार को हुए जहरकांड के मामले में राहत की खबर है। पिता द्वारा तीनों मासूम बच्चों को जहरीला पदार्थ पिलाने और स्वयं भी उसे पी लेने की घटना के बाद इलाजरत सभी लोग अब स्वस्थ होकर घर लौट आए हैं। सोमवार को जिला मेडिकल कॉलेज देवरिया से पिता समेत तीनों बच्चों को डिस्चार्ज कर दिया गया।
घटना में शामिल बच्चे—श्याम (4), माधुरी (2) और 18 माह का बेटा—पूरी तरह सुरक्षित हैं। फिलहाल सभी की देखभाल दादा-दादी कर रहे हैं और दवाएं जारी हैं। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत सामान्य है।
बताया गया कि गांव निवासी रानू गोंड़ और उसकी पत्नी रमावती देवी के बीच लंबे समय से विवाद और मारपीट होती रही है। इसी के चलते रमावती देवी पांच दिन पहले बच्चों को छोड़कर मायके चली गई थी। बच्चों की देखभाल में अकेलेपन और तनाव से परेशान होकर रानू ने रविवार को चाय में जहरीला पदार्थ मिलाकर बच्चों को पिला दिया और स्वयं भी सेवन कर लिया।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई की थी। सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि मासूम बच्चों को छोड़कर माता-पिता और दादा-दादी के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की जा चुकी है। फिलहाल सभी सुरक्षित हैं और घर पर हैं।

इसे भी पढ़ें : देवरिया में मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं को सुरक्षा व योजनाओं की दी गई जानकारी


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Leave a Reply

error: Content is protected !!