Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

दबाव में नहीं झुकेगा ईरान, बातचीत को तैयार; होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा तनाव

Published on: May 7, 2026
Iran will not bow under pressure
द  देवरिया न्यूज़,तेहरान। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने इराक के प्रधानमंत्री नामित अली अल-जैदी से फोन पर बातचीत में साफ किया कि ईरान अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत वार्ता के लिए तैयार है, लेकिन किसी भी दबाव के आगे झुकना संभव नहीं है। उन्होंने अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह एक तरफ दबाव बना रहा है और दूसरी ओर एकतरफा शर्तों के साथ बातचीत चाहता है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, पेजेशकियान ने कहा कि ईरान युद्ध और असुरक्षा को समाधान नहीं मानता, लेकिन उसे परमाणु तकनीक से वंचित करना भी स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि ईरान पहले भी अंतरराष्ट्रीय नियमों और वैश्विक निगरानी के तहत अपनी परमाणु गतिविधियों के शांतिपूर्ण स्वरूप को साबित करने के लिए तैयार रहा है।
दूसरी ओर, इराक के प्रधानमंत्री नामित अली अल-जैदी ने ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता की पेशकश की है, ताकि क्षेत्रीय तनाव को कम किया जा सके। दोनों देशों ने भविष्य में आधिकारिक दौरों के आदान-प्रदान पर भी सहमति जताई है।
गौरतलब है कि 28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका ने ईरान के कई शहरों पर हमले किए थे, जिसके जवाब में ईरान ने इजरायल और मध्य पूर्व में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। 8 अप्रैल को युद्धविराम हुआ, लेकिन इस्लामाबाद में हुई शांति वार्ता बिना किसी ठोस नतीजे के समाप्त हो गई। फिलहाल दोनों पक्ष युद्धविराम बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।
इस बीच होर्मुज स्ट्रेट को लेकर तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने आरोप लगाया कि ईरान ने इस अहम समुद्री मार्ग में नाकाबंदी कर वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है। उन्होंने बताया कि “प्रोजेक्ट फ्रीडम” के तहत अमेरिका ने नौसैनिक अभियान शुरू किया है, ताकि फंसे हुए व्यापारिक जहाजों को सुरक्षित निकाला जा सके।
रुबियो के मुताबिक, 87 देशों के करीब 23 हजार नागरिक जहाजों पर फंसे हुए हैं। उन्होंने ईरान पर अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में बारूदी सुरंगें बिछाने और कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए, हालांकि ईरान इन आरोपों को खारिज करता रहा है।

इसे भी पढ़ें : देवरिया क्लब में शिक्षामित्र सम्मान समारोह, कृषि मंत्री ने बांटे प्रतीकात्मक चेक


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Electricity cut

देवरिया: कटे बिजली के तार ने छीनी मासूम की जिंदगी, करंट लगने से दो वर्षीय रौनक की दर्दनाक मौत

Deoria DM Madhusudan Hulgi

देवरिया: डीएम मधुसूदन हुल्गी ने पोषण अभियान व IGRS की समीक्षा की, कुपोषण उन्मूलन और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Taslima Nasrin's appeal

तस्लीमा नसरीन की अपील: अवामी लीग से प्रतिबंध हटे, शेख हसीना को लौटने दिया जाए

Ate 5 plates in 45 minutes.

45 मिनट में खा गए 5 प्लेट मटन बिरयानी, बने ‘द बिरयानी मैन 2026’; इनाम में मिली जिंदगीभर मुफ्त बिरयानी

CJP expressed displeasure over RTI.

CJP ने RTI पर जताई नाराजगी, PM CARES फंड का किया जिक्र; संस्थापक अभिजीत दिपके ने स्कॉलरशिप का दिया हवाला

Pakistan's [actions] at the India border

भारत सीमा पर पाकिस्तान की बढ़ी सैन्य गतिविधि, चीन निर्मित SH-15 होवित्जर तोपों की तैनाती की रिपोर्ट

1 thought on “दबाव में नहीं झुकेगा ईरान, बातचीत को तैयार; होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा तनाव”

Leave a Reply

error: Content is protected !!