Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए प्रश्नपत्रों का वितरण शुरू, पहले दिन 60 केंद्रों पर भेजे गए पेपर

Published on: February 15, 2026
Deoria For UP Board Exam

द देवरिया न्यूज़,देवरिया : देवरिया में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रश्नपत्रों के वितरण का कार्य शनिवार से शुरू हो गया। पहले दिन 60 परीक्षा केंद्रों के लिए प्रश्नपत्र रवाना किए गए। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

जिले में इस वर्ष 174 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां करीब 1.15 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। पिछले सप्ताह बोर्ड द्वारा सभी प्रश्नपत्र राजकीय इंटर कॉलेज में बनाए गए जिलास्तरीय स्ट्रांग रूम में पहुंचाए गए थे। यहां उन्हें कड़ी सुरक्षा और 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी में रखा गया है।

कड़ी सुरक्षा में भेजे जा रहे प्रश्नपत्र

शनिवार से प्रश्नपत्रों को संबंधित परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। नगर क्षेत्र के आसपास स्थित केंद्रों पर प्रश्नपत्र कारों के माध्यम से भेजे गए। प्रत्येक कार में एक सिपाही और एक राजकीय शिक्षक को जिम्मेदारी सौंपी गई।

वहीं दूरस्थ परीक्षा केंद्रों के लिए बसों की व्यवस्था की गई। सभी वाहनों पर ‘राजकीय कार्य’ का स्टीकर लगाया गया था। रूट के अनुसार एक ही मार्ग पर पड़ने वाले एक या एक से अधिक परीक्षा केंद्रों के प्रश्नपत्र एक ही वाहन से भेजे गए।

अधिकारियों की निगरानी में प्रक्रिया

राजकीय इंटर कॉलेज के स्ट्रांग रूम से प्रश्नपत्र वितरण की निगरानी सह जिला विद्यालय निरीक्षक राम नगीना भारती और जीआईसी के उप प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र पांडेय ने की। अन्य शिक्षक भी सहयोग में तैनात रहे।

जिला विद्यालय निरीक्षक शिवनारायण सिंह ने बताया कि प्रश्नपत्रों को पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ राजकीय कॉलेज के शिक्षकों की देखरेख में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।


इसे भी पढ़ें : गोंडा में कुत्तों के हमले से 5 वर्षीय बच्ची की मौत, गांव में दहशत


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Leave a Reply

error: Content is protected !!