Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार, देवरिया केस में सहयोग न करने का आरोप

Published on: December 11, 2025
Former IPS Amitabh Thakur
द देवरिया न्यूज़,लखनऊ : पूर्व आईपीएस अधिकारी और आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर को लखनऊ पुलिस की एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, वह सोमवार रात लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे, तभी शाहजहांपुर में ट्रेन से उतारकर एसटीएफ की टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया और देवरिया ले गई। देवरिया में उन पर कुछ दिन पहले दर्ज हुए एक मामले में जांच में सहयोग न करने पर यह कार्रवाई की गई है।
अमिताभ ठाकुर लंबे समय से भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दों पर अपनी सक्रियता के लिए जाने जाते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कानपुर के अधिवक्ता अखिलेश दुबे की संपत्तियों और गतिविधियों की विस्तृत जांच की मांग की थी। इसके लिए उन्होंने मंडलायुक्त और पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजकर साकेतनगर स्थित पार्क की जमीन पर कथित कब्जे व किशोरी वाटिका गेस्ट हाउस के निर्माण की जांच कराने की मांग की थी।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि अवैध रूप से बृजकिशोरी दुबे स्कूल संचालित किया जा रहा है, और मंडलायुक्त कार्यालय का एक कर्मचारी प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से अधिवक्ता अखिलेश दुबे को सहयोग दे रहा है। ठाकुर ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे तथा उससे हुए कथित आर्थिक लाभ की वसूली कराने की भी मांग की थी।

इसे भी पढ़ें : कृषि मंत्री ने एफपीओ की समीक्षा बैठक में सख्ती दिखाई, बीज प्रमाणीकरण में लापरवाही पर चेतावनी


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

'School Chalo Abhiyan' in Deoria

देवरिया में ‘स्कूल चलो अभियान 2026-27’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ, जन-जागरूकता रैली को विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने दिखाई हरी झंडी

Land worth ₹100 crore in Sambhal

संभल में 100 करोड़ रुपये के भूमि घोटाले की जांच तेज, पूर्व ईओ की गिरफ्तारी के बाद कई अधिकारी जांच के दायरे में

PM Modi and the Japanese Prime Minister

पीएम मोदी और जापानी प्रधानमंत्री सनाए तकाइची की मुलाकात, भारत-जापान संबंधों को नई मजबूती देने पर बनी सहमति

BrahMos missile sold to UAE

UAE को ब्रह्मोस मिसाइल बेच सकता है भारत, रक्षा साझेदारी को मिलेगा नया आयाम

Indians in the Dubai Duty-Free draw

दुबई ड्यूटी फ्री ड्रॉ में भारतीयों की चमकी किस्मत, केरल के दो प्रवासियों ने जीते 9.5-9.5 करोड़ रुपये

Celebrated with great fanfare in Deoria.

देवरिया में धूमधाम से मनाया गया अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन, पथरदेवा में प्रियांशु राज यादव के नेतृत्व में निकली ‘उम्मीदों की पदयात्रा’

Leave a Reply

error: Content is protected !!