Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में सपा की मासिक बैठक, संगठन मजबूती और मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

Published on: May 17, 2026
SP monthly meeting in Deoria
द  देवरिया न्यूज़,देवरिया : समाजवादी पार्टी सदर विधानसभा की मासिक बैठक शुक्रवार को बांस देवरिया स्थित पार्टी कार्यालय के मुलायम सिंह यादव सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आफताब आलम ने की, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत बनाने और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक कार्यों में तेजी लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों का पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय होकर पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
जिलाध्यक्ष ने विशेष रूप से मतदाता सूची के गहन सत्यापन का निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची का अध्ययन करें और उसे अन्य दस्तावेजों से मिलान करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता के नाम, पता या अन्य विवरण में त्रुटि पाई जाती है तो तत्काल प्रारूप-8 भरकर संशोधन कराया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रह सके।
उन्होंने कहा कि वोटर आईडी, आधार कार्ड और मतदाता सूची में नामों की विसंगतियों को दूर करना बेहद जरूरी है। समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे इस अभियान को गंभीरता से आगे बढ़ाएं।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय बनाए रखने और जनता के बीच पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर भी चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार जनता से जुड़े मुद्दों को उठा रही है और आम लोगों की आवाज बनने का काम कर रही है।
बैठक के अंत में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई स्वर्गीय प्रतीक यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
इस अवसर पर हृदयनारायण जायसवाल, राजवंशी राजभर, ऋषिकेश यादव, डॉ. रामनाथ चौहान, उमाशंकर यादव, रामप्रीत यादव, पंकज वर्मा, मोहन गुप्ता, गिरीश जायसवाल, रमेश यादव, सदानंद यादव, तेजप्रताप जायसवाल, रामनारायण यादव, राजनाथ यादव, गजेंद्र भारती सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : देवरिया में बिजली विभाग का मेगा कैंप शुरू, पहले दिन 214 शिकायतें दर्ज, 156 का मौके पर निस्तारण


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

1 thought on “देवरिया में सपा की मासिक बैठक, संगठन मजबूती और मतदाता सूची सत्यापन पर जोर”

Leave a Reply

error: Content is protected !!