Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया : संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनी फरियाद, लापरवाही पर अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी

Published on: August 18, 2026
Deoria Sampoorna Samadhan Diwas

द  देवरिया न्यूज़,देवरिया : तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान डीएम ने राजस्व से जुड़े मामलों के निस्तारण में लापरवाही पर राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों को कड़ी चेतावनी देते हुए समयबद्ध और पारदर्शी कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दर्शन, तहसील समाधान दिवस और थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि के साथ निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।

राजस्व मामलों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

डीएम ने धारा 24 और 116 समेत विभिन्न राजस्व वादों की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व निरीक्षकों को निर्देश दिया कि जरूरत के अनुसार प्रारंभिक पैमाइश कराकर आदेशों का अनुपालन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें। पुराने मामलों में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि के साथ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों से पुराने धारा 24 एवं 116 के मामलों की पंजिका और पत्रावलियां भी मंगाकर उनका अवलोकन किया। वहीं, आईजीआरएस के लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा करते हुए नायब तहसीलदार को प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

संयुक्त मामलों में टीम बनाकर मौके पर भेजें

डीएम ने कहा कि जिन शिकायतों में राजस्व और पुलिस दोनों विभागों की कार्रवाई जरूरी है, वहां दोनों विभागों की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजी जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मामलों का निष्पक्ष निस्तारण करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि फरियादी को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

फरियादियों की शिकायतों पर दिए निर्देश

समाधान दिवस में ग्राम शाहबाजपुर निवासी शशिकला देवी ने सिंचाई विभाग में शिकायत के भ्रामक निस्तारण का मामला उठाया। डीएम ने अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग को प्रकरण की वास्तविक जांच कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

नगर पंचायत गौरीबाजार निवासी राधाकृष्ण पांडेय ने प्राचीन मंदिर की भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा हस्तक्षेप और बेदखली की शिकायत की। जिलाधिकारी ने मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं पुरवा मेहड़ा निवासी सोमनाथ प्रसाद ने अवैध पट्टे को निरस्त कर भूमि अपने नाम आवंटित किए जाने की मांग रखी। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

अधिकारियों को फील्ड में जाकर जांच के निर्देश

जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों, सहायक पंचायत अधिकारियों, सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) और अधिशासी अभियंता समेत अन्य अधिकारियों को ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति से जुड़े केंद्रों के निरीक्षण के लिए फील्ड में भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने क्षेत्र के केंद्रों का नियमित निरीक्षण करें और कमियां मिलने पर तत्काल सुधार कराएं। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने भी पुलिस से संबंधित शिकायतें सुनीं और संबंधित थाना प्रभारियों को मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

32 शिकायतें पहुंचीं, दो का मौके पर निस्तारण

संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 32 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 2 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष 30 मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। प्राप्त शिकायतों में 15 राजस्व विभाग, पुलिस और विकास विभाग से 4-4, जबकि अन्य विभागों से संबंधित 9 मामले शामिल रहे।

इस दौरान एसडीएम सदर प्रवीण कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर संजय कुमार रेड्डी, तहसीलदार अलका सिंह, नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौंडिल्य सहित कानूनगो, लेखपाल और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


इसे भी पढ़ें : अवध ओझा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- विपक्ष का काम सिर्फ हंसाना नहीं, देश को दिशा देना भी है


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!