Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

गाजीपुर: 500 रुपये न देने पर मनबढ़ों ने युवक पर हमला, बीच-बचाव में मां की पीट-पीटकर हत्या

Published on: September 22, 2025
Ghazipur For not paying Rs 500
द देवरिया न्यूज़  गाजीपुर। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव में गुरुवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई। मुर्गा खाने के लिए 500 रुपये नहीं देने पर गांव के ही दो मनबढ़ युवकों ने युवक पर हमला कर दिया। बेटे की चीख सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची मां को आरोपियों ने बेरहमी से पीट दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया।
रात 11 बजे हुई वारदात

पाली गांव निवासी विधिचंद प्रजापति राजस्थान में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पांच दिन पहले ही वे घर लौटे थे और घर में निर्माण कार्य करा रहे थे। गुरुवार रात करीब 11 बजे वे मोबाइल चार्ज कराकर घर लौट रहे थे, तभी गांव के ही अश्वनी राय और छोटू राय नशे में धुत्त मिल गए। आरोप है कि दोनों ने विधिचंद से 500 रुपये की मांग की और मुर्गा खाने की बात कही।

पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने विधिचंद को पीटना शुरू कर दिया। उनकी चीख सुनकर मां मंशा देवी (50) मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव करने लगीं। गुस्साए आरोपियों ने महिला पर भी हमला कर दिया। मारपीट में मंशा देवी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

ग्रामीणों ने किया हंगामा, शव उठाने से रोका

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शुक्रवार सुबह जब पुलिस ने शव कब्जे में लेने की कोशिश की तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की। साथ ही एसडीएम को मौके पर बुलाने पर अड़े रहे।

जानकारी पर पहुंचे प्रभारी तहसीलदार कौशल चौरसिया ने ग्रामीणों और मृतका के परिजनों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण शांत हुए और सुबह करीब 11 बजे पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी।

आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम रवाना


कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी ने बताया कि मृतका के बेटे विधिचंद प्रजापति की तहरीर पर अश्वनी राय और छोटू राय के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।


इसे भी पढ़े : गोरखपुर में छात्र की हत्या के बाद बड़ा एक्शन: कुशीनगर के दो थानेदार और 25 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, पुलिस महकमे में हड़कंप

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!