Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

फिल्मी किरदार जैसा नाम, लेकिन हकीकत में खतरनाक गैंगस्टर—रहमान डकैत गिरफ्तार

Published on: January 13, 2026
name like a movie character
द देवरिया न्यूज़,अहमदाबाद/सूरत : बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर’ में अभिनेता अक्षय खन्ना द्वारा निभाए गए खूंखार गैंगस्टर ‘रहमान डकैत’ के किरदार की तरह ही एक कुख्यात अपराधी को सूरत पुलिस ने असल जिंदगी में दबोच लिया है। सूरत शहर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मध्य प्रदेश के नामी गैंगस्टर आबिद अली उर्फ राजू ईरानी उर्फ रहमान डकैत को लालगेट इलाके से गिरफ्तार किया है। इस पूरे ऑपरेशन की खास बात यह रही कि गिरफ्तारी के दौरान एक भी गोली नहीं चली।

यह बड़ी सफलता डीसीपी भावेश रोजिया के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम ने हासिल की है।

छह से ज्यादा राज्यों की पुलिस को थी तलाश

आरोपी आबिद अली सात से अधिक राज्यों—मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल—में वॉन्टेड था। पिछले महीने भोपाल के कुख्यात ‘ईरानी डेरा’ इलाके में पुलिस रेड के दौरान वह कथित तौर पर पत्थरबाजी कर मौके से फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस को इनपुट मिला कि वह सूरत में अपने साले के घर छिपा हुआ है। पुख्ता सूचना के आधार पर सूरत क्राइम ब्रांच ने उसे धर दबोचा।

नाम बदलना था अपराध की रणनीति

पुलिस के मुताबिक आबिद अली ‘ईरानी डेरा’ गैंग का मास्टरमाइंड है और लंबे समय से भोपाल से आपराधिक नेटवर्क चला रहा था। वह डकैती, धोखाधड़ी और आगजनी जैसे कई संगीन अपराधों में शामिल रहा है। उस पर MCOCA जैसे सख्त कानूनों के तहत भी केस दर्ज हैं।

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने जानबूझकर ‘रहमान डकैत’ नाम अपनाया था, ताकि लोगों में डर पैदा हो और अपराध की दुनिया में उसका रुतबा बना रहे। हर गिरफ्तारी के बाद पहचान बदलना और फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करना उसकी प्रमुख कार्यशैली (मोडस ऑपरेंडी) रही है, जिससे वह सालों तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहा।

डीसीपी भावेश रोजिया फिर चर्चा में

रहमान डकैत को हथकड़ी पहनाकर पेश करने वाले डीसीपी भावेश रोजिया एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रोजिया ने वर्ष 2004 में गुजरात पुलिस में PSI के रूप में सेवा शुरू की थी। लगातार प्रमोशन के बाद वे डिप्टी एसपी, एसीपी और अब डीसीपी के पद तक पहुंचे।

अपने करियर में उन्होंने गांधीनगर सीरियल किलर केस सुलझाने के साथ-साथ ड्रग्स की कई बड़ी खेपें पकड़ी हैं। इन मामलों में पाकिस्तानी, ईरानी और अफगानी नागरिकों की गिरफ्तारी भी शामिल रही है। कर्तव्यनिष्ठा और सख्त कार्रवाई के लिए भावेश रोजिया को गुजरात के तेजतर्रार और कर्मठ पुलिस अधिकारियों में गिना जाता है।

फिलहाल, सूरत पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!