Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

सलेमपुर में विवादित भूमि की पैमाइश, सहमति न बनने पर एसडीएम ने निर्माण कार्य पर लगाई रोक

Published on: February 11, 2026
Measurement of disputed land in Salempur
द देवरिया न्यूज़,देवरिया। देवरिया जिले के सलेमपुर नगर पंचायत में एक विवादित भूमि को लेकर सोमवार को प्रशासनिक कार्रवाई की गई। एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घंटों पैमाइश कराई, लेकिन दोनों पक्षों के बीच किसी भी तरह की सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद एसडीएम ने विवादित भूमि पर किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश जारी किए।
यह मामला सलेमपुर नगर पंचायत के हरैया वार्ड नंबर पांच स्थित एक भूमि से जुड़ा है। इस जमीन पर मतीजुन्निशा, अनीस आलम और सिराजुल हक समेत कई लोगों ने अपना-अपना दावा किया है। वहीं हाल ही में गिरिजेश मिश्र की पत्नी ने भी भूमि के एक हिस्से को खरीदने का दावा किया है। इसके अलावा भाजपा जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल ने भी इस जमीन पर अधिकार जताते हुए कहा है कि उनके हिस्से का रकबा पूरा नहीं मिल रहा है।
सिराजुल हक का कहना है कि वह करीब 70 वर्षों से इस भूमि पर रह रहे हैं और उनके पास जमीन का वैध बैनामा मौजूद है। मतीजुन्निशा ने भी अपने पक्ष में जमीन का बैनामा होने की बात कही है। शनिवार को जब राजस्व टीम प्रारंभिक जांच के लिए मौके पर पहुंची थी, तब एक पक्ष के साथ जेसीबी मशीन पहुंचने से विवाद बढ़ गया था। इस दौरान हंगामा हुआ और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, तहसीलदार अलका सिंह और नायब तहसीलदार हरि प्रसाद राजस्व टीम के साथ दोबारा मौके पर पहुंचे और विस्तृत जांच की।
एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने बताया कि पैमाइश के बावजूद जमीन की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी और दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन पाई। ऐसे में एहतियातन किसी भी तरह के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने दोनों पक्षों को न्यायालय के माध्यम से विवाद का समाधान कराने की सलाह दी और स्थानीय प्रशासन को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें : ‘तवायफ’ नाम बना ग्रामीणों की परेशानी, बलिया के इस गांव को नाम बदलने का इंतजार


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!