Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में सीटेट की सुबह की पाली शांतिपूर्ण, 500 से अधिक अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

Published on: February 8, 2026
CTET morning in Deoria
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : जिले के दस परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की सुबह की पाली शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। इस पाली में कुल 5191 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 500 से अधिक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई।

परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा, निगरानी और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए थे। विभिन्न केंद्रों पर तैनात मजिस्ट्रेटों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी केंद्रों पर परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कहीं से किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।

परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। डीएसएस केंद्र से परीक्षा देकर निकले मनोज सिंह, राकेश और अशोक कुमार ने बताया कि गणित और पर्यावरण विषय के प्रश्न अपेक्षाकृत कठिन थे और उन्हें हल करने में अधिक समय लगा। वहीं नेशनल पब्लिक स्कूल केंद्र से परीक्षा देकर निकली अभ्यर्थी रश्मि ने कहा कि कुछ प्रश्न समझने में भी दिक्कत हुई, हालांकि अन्य विषयों के प्रश्न सामान्य स्तर के रहे।

सीटेट के जिला नोडल अधिकारी एवं सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे। रविवार को भी इन्हीं केंद्रों पर अगली पाली की परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

परीक्षा के कारण शनिवार सुबह देवरिया शहर के कई इलाकों में यातायात जाम की स्थिति भी देखने को मिली। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों की भीड़ के चलते मुख्य सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। न्यू कॉलोनी स्थित मॉडल सिटी मोंटेसरी स्कूल और सिविल लाइन क्षेत्र में जाम की समस्या अधिक रही। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

SP monthly meeting in Deoria

देवरिया में सपा की मासिक बैठक, संगठन मजबूती और मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

Deoria Dead due to lightning

देवरिया : आकाशीय बिजली से मृत किसान के परिजनों को मिला ₹4 लाख का सहायता चेक, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने सौंपा

Big stake of investment in Bihar

बिहार में निवेश का बड़ा दांव: मुजफ्फरपुर-किशनगंज में सीमेंट फैक्ट्री, हाजीपुर में बनेगा राष्ट्रीय फूड प्रोसेसिंग संस्थान

News of ban on foreign travel

विदेश यात्रा पर पाबंदी की खबर पर पीएम मोदी ने खुद किया फैक्ट चेक, बोले- ‘पूरी तरह गलत’

Global change due to Trump-Xi meeting

ट्रंप-शी मुलाकात से बदली वैश्विक राजनीति की तस्वीर? चीन-अमेरिका रिश्तों के बीच भारत के लिए क्या संकेत

Mega of electricity department in Deoria

देवरिया में बिजली विभाग का मेगा कैंप शुरू, पहले दिन 214 शिकायतें दर्ज, 156 का मौके पर निस्तारण

Leave a Reply