द देवरिया न्यूज़,देवरिया। नगर में स्वच्छता व्यवस्था और खाद्य सुरक्षा मानकों को लागू कराने के लिए शुक्रवार को प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया। नगर पालिका परिषद, तहसील प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने स्टेशन रोड क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित मीट, मछली और चिकन की दुकानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 दुकानों को सील कर दिया। वहीं, सिंह वाहिनी दुर्गा मंदिर क्षेत्र में अवैध रूप से निर्मित दुकानों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
➤ You May Also Like































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































