Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

उमराह के बाद सऊदी अरब में युवक की मौत, सूचना मिलते ही गांव में मचा कोहराम

Published on: March 12, 2026
in Saudi Arabia after Umrah
द  देवरिया न्यूज़,देवरिया/बघौचघाट। थाना क्षेत्र के मेहा हरहंगपुर गांव के एक युवक की सऊदी अरब में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक अपनी मां के साथ उमराह करने के लिए गया था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार मेहा हरहंगपुर गांव निवासी मोहम्मद शाद सिद्दीकी, पुत्र इरशाद सिद्दीकी, अपनी मां कौसर जहां के साथ फरवरी महीने में उमराह के लिए सऊदी अरब गए थे। वीजा की अवधि समाप्त होने के कारण उनकी मां कौसर जहां 9 फरवरी को वापस घर लौट आई थीं, जबकि मोहम्मद शाद वहीं रुक गए थे।
परिजनों के मुताबिक बुधवार सुबह उमराह के बाद अचानक मोहम्मद शाद की तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि वह मधुमेह (डायबिटीज) से पीड़ित थे और उनका इलाज भी चल रहा था। अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है।
मोहम्मद शाद तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे और उनकी अभी शादी नहीं हुई थी। उनके पिता इरशाद सिद्दीकी गांव के एक मदरसे में शिक्षक हैं। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है और लोग परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : 16 मार्च से शुरू होंगी परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं, 1.61 लाख छात्र होंगे शामिल


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Vidya Vahini Scheme in Delhi

दिल्ली में ‘विद्या वाहिनी’ योजना की शुरुआत, 9वीं की छात्राओं को मुफ्त साइकिल; 1.40 लाख बेटियों को मिलेगा लाभ

spider-man in india

भारत में ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाका, दो दिनों में ₹131 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन, हॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग

New vehicle checking in Bihar

बिहार में वाहन चेकिंग के नए नियम लागू: अब सिर्फ SI या उससे ऊपर के अधिकारी ही रोक सकेंगे गाड़ी, पुलिस मुख्यालय का बड़ा आदेश

Bihar Politics Upendra Kushwaha

बिहार राजनीति: उपेंद्र कुशवाहा की रणनीति रंग लाई, मंत्री दीपक प्रकाश का एमएलसी बनना तय, देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा

Congress on PM Modi

कांग्रेस का पीएम मोदी पर तंज, बोली- देश माफी मांग रहा था, उन्होंने देश को ही माफ कर दिया

Migrant crisis in Ceuta

सेउटा में प्रवासी संकट: 60 हजार घुसपैठियों के बाद स्पेन ने संभाली स्थिति, 57 लोगों की मौत, सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Leave a Reply

error: Content is protected !!