Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

बरहज में बाढ़ से पहले बचाव का अभ्यास, राप्ती नदी में SDRF ने किया मॉक ड्रिल

Published on: June 26, 2025
बरहज में बाढ़ से

देवरिया (बरहज)। बरहज तहसील के भदिला प्रथम गांव में गुरुवार को राप्ती नदी के तट पर बाढ़ से निपटने के लिए राज्य आपदा मोचक बल (SDRF) और PAC के जवानों ने मॉक ड्रिल (पूर्वाभ्यास) किया। इस अभ्यास में प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

मॉक ड्रिल का नेतृत्व एसडीएम बरहज विपिन कुमार द्विवेदी ने किया। बताया गया कि बाढ़ के समय राप्ती नदी का जलस्तर इतना बढ़ जाता है कि भदिला गांव चारों ओर से पानी से घिरकर टापू बन जाता है। ऐसे में समय रहते राहत और बचाव कार्यों की तैयारी बेहद जरूरी है।

ड्रिल के दौरान SDRF के जवानों ने मोटर बोट के माध्यम से डूब रहे लोगों को बचाने, प्राथमिक उपचार, और अस्पताल पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का अभ्यास किया। इसके साथ ही विषैले जीव-जंतुओं के काटने पर उपाय, हिंसक जानवरों से बचाव, और सामूहिक सहयोग से बाढ़ से लड़ने के तौर-तरीकों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।

एसडीएम द्विवेदी ने ग्रामीणों से आपदा की स्थिति में धैर्य बनाए रखने, एक-दूसरे की मदद करने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने तहसील कंट्रोल रूम और अधिकारियों के संपर्क नंबर भी साझा किए।

अभ्यास के दौरान तहसीलदार अरुण कुमार, नायब तहसीलदार रविंद्र मौर्य, पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. अशोक पांडेय, इंस्पेक्टर अनिल कुमार (मदनपुर), ग्राम प्रधान विंध्यवासिनी देवी सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!